राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

Ashish Bhardwaj | Nov 04, 2026, 12:38 IST
Share
आज 27 जिलों में पंच-सरपंच के चुनावों का नामांकन
आज 27 जिलों में पंच-सरपंच के चुनावों का नामांकन

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार, 5 नवंबर को 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। इस चरण में सरपंच के 3 हजार 716 और वार्ड पंच के 34 हजार 218 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने गांव के प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, तीसरे चरण में 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। चुनाव के लिए 11 हजीर 869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 55.48 लाख से ज्यादा पुरुष और 51.33 लाख से ज्यादा महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं को अपने गांव की सरकार चुनने के लिए एक दिन का इंतजार है।

आज नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया

पंच और सरपंच पदों के लिए बुधवार, 4 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। उम्मीदवार सुबह निर्धारित समय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।

दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की सूची संबंधित मतदान केंद्रों पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यानी बुधवार दोपहर बाद गांवों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो जाएगी।

EVM नहीं, बैलेट पेपर से होगा मतदान

इस चुनाव में पंच और सरपंच पदों के लिए EVM का इस्तेमाल नहीं होगा। दोनों पदों के लिए बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। खास बात यह है कि मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम पहले से छपे नहीं होंगे। मतपत्र पर चुनाव चिह्न छपे रहेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची के आधार पर मतदान दल के कर्मचारी संबंधित चुनाव चिह्न के सामने उनका नाम हाथ से लिखेंगे।

नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया मतदान से ठीक एक दिन पहले पूरी होने के कारण यह व्यवस्था अपनाई गई है। मतपत्र तैयार करते समय उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न का सही मिलान करना मतदान दलों के लिए अहम जिम्मेदारी होगी। मतदाताओं को भी वोट डालते समय नाम और चुनाव चिह्न ध्यान से देखने होंगे।

राजस्थान में 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच के लिए कल बैलेट पेपर से वोटिंग, नतीजे रात तक | Voting for 3314 Sarpanch and 28,682 Ward Panch in Rajasthan tomorrow via ballot paper, results by night
राजस्थान की पंचायतों में पंच-सरपंचों की वोटिंग कल , कल बैलेट पेपर से होगी वोटिंग
23 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने की तैयारी चल रही है। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतदान शनिवार, 24 अक्टूबर को होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

मतदान के तुरंत बाद शुरू होगी गिनती

गुरुवार को मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना शुरू होगी। पंच और सरपंच पदों के वोटों की गिनती उसी दिन कराई जाएगी। नतीजे गिनती पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। ऐसे में कई जगहों पर गुरुवार देर रात तक सरपंच और पंच के विजेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नवनिर्वाचित पंच मतदान करेंगे।

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतपत्र पर हाथ से नाम लिखने की गलती, कौन होगा जिम्मेदार? | Rajasthan Panchayat Elections: Handwritten Names on Ballot Papers, Who Will Be Responsible for Errors?
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में आज 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 33,804 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम छपे हुए नहीं हैं। मतदान कर्मचारियों को चुनाव चिह्न के सामने काले पेन से नाम लिखने हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हजारों मतपत्र तैयार करते समय नाम या चुनाव चिह्न की गलती रोकने के लिए क्या व्यवस्था ?

गांवों में आज से बढ़ेगी चुनावी हलचल

नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही गांवों में उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क और समर्थन जुटाने में लगेंगे। तीसरे चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता शामिल हैं। ऐसे में गुरुवार का मतदान ग्रामीण राजनीति के लिहाज से अहम रहने वाला है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान और मतगणना के लिए निर्धारित कार्यक्रम जारी किया है। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित समय में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना होगा।

Tags:
  • सरपंच पंच चुनाव
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • तीसरा चरण मतदान
  • बैलेट पेपर मतदान
  • ग्राम पंचायत चुनाव
  • वार्ड पंच चुनाव
  • Rajasthan sarpanch election
  • Rajasthan panchayat polls
जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Aman Vaishnav

जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा

By Arohi Raj

बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात

By Sanjay Gupta

इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक

By Ashish Bhardwaj

PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार

By Aman Vaishnav

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार