IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले मेंं भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल

Ashish Bhardwaj | Nov 04, 2026, 13:34 IST
Share
CM के आरोपों पर 24 घंटे का अल्टीमेटम
CM के आरोपों पर 24 घंटे का अल्टीमेटम

राजस्थान में IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। गहलोत ने भजनलाल शर्मा को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने आरोपों के सबूत दें या माफी मांगें।

विवाद की जड़ अनंता ग्रुप के रिसॉर्ट में IAS अग्रवाल और उनके परिवार के खरीदे गए 40 विला हैं। कंपनी को मिले विशेष निवेश पैकेज और कथित सरकारी रियायतों ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच सरकार ने अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर को APO कर दिया है। दोनों से संपत्ति से जुड़े मामलों में सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

गहलोत ने पूछा- मुख्यमंत्री की क्या भूमिका है?

इसी मामले को लेकर अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। गहलोत का सवाल है कि जिस निवेश बोर्ड की बैठक में अनंता कंपनी को विशेष रियायत देने का फैसला हुआ, उसके अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में इस फैसले में उनकी भूमिका क्या थी?

गहलोत ने यह भी पूछा कि मामले की जांच मुख्यमंत्री के अधीन आने वाली ACB से क्यों कराई जा रही है? इसे CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों को क्यों नहीं सौंपा जा रहा? उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड के फैसले की जांच उनके अधीन काम करने वाली एजेंसी कैसे निष्पक्ष तरीके से कर पाएगी।

भजनलाल का गहलोत पर हमला, 24 घंटे का अल्टीमेटम

यह सियासी विवाद 3 नवंबर को जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान के बाद और तेज हुआ। 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गहलोत सरकार के कार्यकाल को राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए निशाना साधा। उन्होंने किसानों, पेपरलीक, RPSC नियुक्तियों और जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।

गहलोत ने मुख्यमंत्री के आरोपों को झूठा और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि वे आरोपों का पूरा विवरण दस्तावेजों के साथ सार्वजनिक करें। ऐसा नहीं करने पर 24 घंटे में माफी मांगें।

अब इस पूरे विवाद में दो सवाल अहम हैं। पहला, शिखर अग्रवाल और अनंता कंपनी के बीच हुए सौदों में सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के आरोप जांच में कितने सही साबित होते हैं। दूसरा, विशेष पैकेज से जुड़े फैसले में मुख्यमंत्री और निवेश बोर्ड की भूमिका पर उठे सवालों का सरकार क्या जवाब देती है। फिलहाल ACB की जांच और दोनों नेताओं के राजनीतिक बयान इस मामले को चर्चा में बनाए हुए हैं।

परिवार ने खरीदे 40 विला, जांच में कीमत और किराये पर सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रवाल, उनकी पत्नी, दो बेटों और अन्य परिजनों ने उदयपुर के बुझड़ा और अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में कुल 40 विला और कॉटेज खरीदे। इन संपत्तियों की कुल खरीद कीमत करीब 6.16 करोड़ रुपए बताई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज करीब 15 लाख रुपए प्रति यूनिट की दर से खरीदे गए। वहीं, अलवर के अजबगढ़ में 20 विला की खरीद करीब 16.5 लाख रुपए प्रति यूनिट की दर से बताई गई है। इन संपत्तियों को बाद में उसी कंपनी को लीज पर देने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट्स में इनसे करीब 1.80 करोड़ रुपए सालाना किराया मिलने का दावा किया गया है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि संपत्तियों की खरीद कीमत बाजार भाव के मुकाबले कितनी थी और क्या इन सौदों के बदले कंपनी को सरकारी स्तर पर कोई फायदा पहुंचाया गया। संपत्ति के दस्तावेज, रजिस्ट्री और संबंधित वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

40 विला-कॉटेज मामला: IAS शिखर अग्रवाल और पत्नी को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब | 40 Villa-Cottage Case: IAS Shikhar Agarwal and Wife Issued Notice, Asked for Reply in 7 Days
40 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर को नोटिस, सरकार ने 7 दिन में मांगा जवाब
02 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में IAS शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में कार्मिक विभाग ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। विभाग ने संपत्तियों के लेन-देन और सालाना अचल संपत्ति रिटर्न (IPR) में दी गई जानकारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

अनंता कंपनी को विशेष पैकेज देने का मामला

इस विवाद का दूसरा अहम पहलू गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को मिला विशेष निवेश पैकेज है। यह कंपनी अनंता ब्रांड के तहत होटल और रिसॉर्ट संचालित करती है। ACB की शुरुआती जांच के अनुसार, कंपनी को रिसॉर्ट निर्माण की शर्तों में छूट, जरूरी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बिना मंजूरी और विशेष रियायती वित्तीय पैकेज जैसे लाभ मिलने के आरोप हैं।

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की प्रारंभिक जांच: पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति का आरोप | ACB's Preliminary Investigation Against IAS Officer Shikhar Agarwal: Allegations of Misuse of Power and Disproportionate Assets
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी
30 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 40 विला-कॉटेज खरीद और निजी कंपनी को कथित फायदा पहुंचाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज कर ली है। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की मंजूरी भी दे दी है।

ACB ने अपनी प्रारंभिक पड़ताल में शिखर अग्रवाल और कंपनी के बीच कथित मिलीभगत की आशंका जताई है। एजेंसी का कहना है कि अग्रवाल ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया हो सकता है। हालांकि, ये अभी जांच के विषय हैं। किसी भी आरोप को अंतिम रूप से साबित नहीं माना जा सकता।

राज्य सरकार ने 30 अक्टूबर को अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी दी थी। बाद में सरकार ने अनंता कंपनी के विशेष पैकेज को भी जांच पूरी होने तक रोकने का फैसला किया।

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत का CBI-ED जांच का हल्लाबोल, CM भजनलाल से पूछा- कब तक रहेंगे चुप? | Gehlot's CBI-ED investigation demand in Shikhar Agarwal case, asks CM Bhajanlal - How long will you remain silent?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
30 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 विला-कॉटेज खरीद मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सामने आकर जवाब देने को कहा है।

Tags:
  • शिखर अग्रवाल विला
  • अनंता रिसॉर्ट
  • गोयल फैशंस
  • प्रशाखा माथुर APO
  • विशेष निवेश पैकेज
  • 40 विला कॉटेज
  • निवेश बोर्ड
  • Shikhar Agrawal IAS
  • Ananta resort villas
42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद

By Arohi Raj

42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद
निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला

By Sanjay Gupta

निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला
जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Aman Vaishnav

जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा

By Arohi Raj

बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात

By Sanjay Gupta

इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात