एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 04, 2026, 14:38 IST
Share
MP में महिलाओं के लिए सरकारी काम का मौका।
MP में महिलाओं के लिए सरकारी काम का मौका।

मध्य प्रदेश में सरकारी काम की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होने जा रही है। करीब पांच साल बाद यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत कुल तीन हजार 62 पदों पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 16 दिसंबर रखी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में केवल विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी। इसके अलावा जो महिला जिस ग्रामसभा से आवेदन करेंगी, उन्हे उसी गांव का निवासी होना जरूरी है। उसकी उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

एमपी में इतनी आशा कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। इस बार कुल तीन हजार 62 पदों पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। करीब पांच साल बाद यह भर्ती निकाली जा रही है। आशा कार्यकर्ता गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा काम करती हैं। वे प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देती हैं। इसके अलावा लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने में मदद करती हैं।

MP TET परीक्षा दिसंबर में, 21 से फिर आंदोलन की चेतावनी: शिक्षकों की मांगें अनसुनी तो होगा बड़ा विरोध | MP TET Exam in December, Warning of Protest Again from 21st: If Teachers' Demands Unheard, Big Protest Will Happen
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
04 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग दिसंबर में परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 13 और 20 दिसंबर की संभावित तारीखें तय की गई हैं। हालांकि, परीक्षा की अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। दूसरी ओर, शिक्षक संगठनों ने अपना धरना 20 दिसंबर तक स्थगित कर दिया है।

10वीं पास मैरिड वीमन्स कर सकेंगी आवेदन

आशा कार्यकर्ता भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।

  1. निवासी: महिला का संबंधित गांव का निवासी होना जरूरी है।
  2. वैवाहिक स्थिति: केवल विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  3. उम्र: एप्लीकेंटकी उम्र 21 से 45 साल होनी चाहिए।
  4. शैक्षणिक योग्यता: महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। अगर महिला तय योग्यता पूरी नहीं करती, तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

16 नवंबर से 16 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन 16 नवंबर 2026 से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं 16 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगी।

आवेदन के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल eseva.mp.gov.in का इस्तेमाल करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले एमपी ई-सेवा पोर्टल खोलें।
  • इसके बाद आशा कार्यकर्ता भर्ती से जुड़ा विकल्प चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरें।
  • फॉर्म में भरी जानकारी को ध्यान से चेक करें।
  • इसके बाद आवेदन जमा करें।
राजस्थान सेना भर्ती रिजल्ट: नवंबर के अंत तक परिणाम, दिसंबर में ट्रेनिंग शुरू | Rajasthan Army Recruitment Result: Results by end of November, Training starts in December
राजस्थान में सेना भर्ती का रिजल्ट जल्द: नवंबर के आखिरी सप्ताह में आ सकती है लिस्ट, हजारों युवाओं को इंतजार
03 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सेना भर्ती रैली में शामिल हुए हजारों युवाओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। भारतीय सेना की ओर से साल 2027 के लिए आयोजित प्रथम चरण की भर्ती रैलियों के अंतिम परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। जुलाई से अक्टूबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई भर्ती रैलियों में शामिल अभ्यर्थी अब चयन सूची का इंतजार कर रहे हैं।

कलेक्टर की निगरानी में होगा महिलाओं का चयन

खबरों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। इस समिति की अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे। गांव के हिसाब से तय पदों पर ही भर्ती होगी। इसके लिए कुछ गांवों को पहले से चिह्नित किया गया है। उन्हीं गांवों में निर्धारित संख्या के अनुसार चयन किया जाएगा।

आवेदन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदनों को संबंधित ग्रामसभा के सामने रखा जाएगा। ग्रामसभा चयन से जुड़े प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी देगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया अगले स्तर पर पहुंचेगी। इस तरह भर्ती में गांव से लेकर जिला स्तर तक प्रक्रिया चलेगी।

ओडिशा में OSSSC द्वारा Ophthalmic Officer के 238 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू | OSSSC Recruitment for 238 Ophthalmic Officer Posts in Odisha, Applications Start from November 5
बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, कैबिनेट सचिवालय में 250 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर उम्मीदवारों को स्पेशल चांस
03 Nov 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने नई भर्ती निकाली है। आयोग ने Deputy Field Officer (Technical) के 250 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती Advertisement No. 02/2026 के तहत निकाली गई है। इस भर्ती में भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।

ग्रामसभा की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी चयन प्रक्रिया

खबरों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता भर्ती में ग्रामसभा की अहम भूमिका होगी। ग्रामसभा चयन से जुड़े प्रस्तावों का अप्रूवल करेगी। इसके बाद प्रस्ताव आगे भेजे जाएंगे। फिर विकासखंड स्तर पर दावे और आपत्तियों का निपटारा होगा। इसके बाद जिला स्तर पर अपील की सुनवाई की जाएगी।

अंत में जिला स्वास्थ्य समिति चयन को मंजूरी देगी। इसके बाद चयनित महिलाओं के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद चयनित महिलाओं के दस्तावेज जांचे जाएंगे। सभी दस्तावेज राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे। वहां उनका सत्यापन और अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद चयनित महिलाओं की आईडी बनाई जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद बनेगी आईडी

जानकारी के मुताबिक, सिलेक्शन ऑर्डर जारी होने का मतलब प्रक्रिया पूरी होना नहीं है। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। सिलेक्टेड महिलाओं के डॉक्यूमेंट राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे। वहां डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी। जांच और मंजूरी मिलने के बाद महिलाओं की आईडी बनाई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

इस तरह भर्ती में आवेदन से लेकर अंतिम चयन तक कई चरण होंगे। महिलाओं को ग्रामसभा और जिला स्तर की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

MPPGCL अप्रेंटिस भर्ती 2026: ITI पास युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में 29 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका, 20 नवंबर तक करें अप्लाई | MPPGCL Apprentice Recruitment 2026: Golden Opportunity for ITI Pass Youth for 29 Posts in Madhya Pradesh, Apply by November 20
ITI पास युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में अप्रेंटिस बनने का मौका, 29 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 नवंबर तक करें आवेदन
01 Nov 2026 ,
By Manya Jain
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 29 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और COPA के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए केवल मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

  1. कौन महिलाएं आशा कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
    केवल विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 21 से 45 साल के बीच है और जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो। आवेदन करने वाली महिला का संबंधित ग्रामसभा का निवासी होना भी आवश्यक है।
  2. आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी और आवेदन कैसे किया जाएगा?
    आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी और महिलाएं 16 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन करने के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल eseva.mp.gov.in का इस्तेमाल करना होगा।
  3. आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?
    आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी, जिसमें कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। ग्रामसभा चयन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी देगी और उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
Tags:
  • आशा कार्यकर्ता भर्ती
  • स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश
  • ग्रामीण स्वास्थ्य
  • ऑनलाइन आवेदन
  • जिला स्वास्थ्य समिति
  • महिला रोजगार
  • Madhya Pradesh jobs
  • rural health workers
  • online application
  • Gram Sabha
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट