ITI पास युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में अप्रेंटिस बनने का मौका, 29 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 नवंबर तक करें आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 23:50 IST
Share
मध्यप्रदेश में ITI पास युवाओं के लिए 29 पदों पर भर्ती निकली है।  हर महीने 9,600 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है।
मध्यप्रदेश में ITI पास युवाओं के लिए 29 पदों पर भर्ती निकली है। हर महीने 9,600 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 29 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और COPA के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए केवल मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार 600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग एक साल की होगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ITI में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

29 पदों पर होगी भर्ती

MPPGCL ने अनूपपुर जिले के अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन, चचाई के लिए यह भर्ती निकाली है। इसमें 6 अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं।

पद का नाम

पदों की संख्या

फिटर8
टर्नर3
वेल्डर3
मोटर मैकेनिक3
इलेक्ट्रीशियन10
COPA2
कुल पद29

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। सभी पदों के लिए ITI की योग्यता मांगी गई है।

इसके अलावा कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं।

  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है।
  • SC, ST और OBC नॉन-क्रीमीलेयर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र में 10 साल की छूट मिलेगी।
अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिले के रहने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यूपी शिक्षा आयोग, रेलवे समेत 5 विभागों में 23 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई | UP Education Commission, Railways and 5 Other Departments Announce Over 23,000 Job Openings: 10th Pass to Graduate Can Apply
Weekly Top Jobs: यूपी शिक्षा आयोग, रेलवे समेत 5 विभागों में 23 हजार 110 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
01 Nov 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, रेलवे और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी समेत 5 विभागों ने भर्तियां निकाली हैं। इनके जरिए कुल 23 हजार 110 पद भरे जाएंगे। इन भर्तियों में TGT, अप्रेंटिस, प्रिंसिपल, ARO और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार 600 रुपए मिलेंगे। यह भर्ती एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए है। ध्यान रखें कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी में स्थायी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

ऐसे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते, जो पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिस के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसे उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे, जिन्होंने पहले अप्रेंटिस ट्रेनिंग की है या एक साल से ज्यादा काम किया है।

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन उनकी ITI की मार्कशीट में मिले कुल अंकों के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके ITI के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। ITI में मिले कुल प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

इस भर्ती में अलग से लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

  • ITI का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • बैंक खाते की जानकारी
चयनित उम्मीदवारों के पास कम से कम एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा होना भी जरूरी है।

MPPGCL अप्रेंटिसशिप के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  1. सबसे पहले Apprenticeship India की वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां Register As Candidate विकल्प चुनें।
  3. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारी भरें।
  4. फोटो, जन्मतिथि का प्रमाण और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. इसके बाद Establishment में Amarkantak Thermal Power Station, Chachai, District Anuppur सर्च करें।
  6. अपनी ITI योग्यता के अनुसार संबंधित ट्रेड चुनें।
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
BDL भर्ती 2026: इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के 134 पदों पर करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी और अंतिम तिथि | BDL Recruitment 2026: Apply for 134 Engineering Apprentice Posts, Know Complete Information and Last Date
BDL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के 134 पदों पर निकली भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन
29 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने 134 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 78 और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 56 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर दें।

जरूरी लिंक

Tags:
  • मध्यप्रदेश में अप्रेंटिस बनने का मौका
  • मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी
  • MPPGCL
  • मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
  • MPPGCL अप्रेंटिसशिप
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज