बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, कैबिनेट सचिवालय में 250 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर उम्मीदवारों को स्पेशल चांस

Manya Jain | Sootr Creatives | Nov 03, 2026, 08:00 IST
Share
कैबिनेट सचिवालय में 250 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से मिलेगा चयन का मौका
कैबिनेट सचिवालय में 250 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से मिलेगा चयन का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने नई भर्ती निकाली है। आयोग ने Deputy Field Officer (Technical) के 250 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती Advertisement No. 02/2026 के तहत निकाली गई है। इस भर्ती में भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा मान्य GATE Score Card भी जरूरी है। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को अपना फॉर्म डाक के जरिए भेजना होगा। आवेदन पहुंचने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा। दिल्ली में शुरुआती पोस्टिंग होने पर सभी भत्तों सहित करीब 1 लाख रुपए महीने का सैलरी मिल सकती है।

किन विषयों में कितने पद हैं?

कैबिनेट सचिवालय ने कुल 250 पदों पर भर्ती निकाली है। ये सभी पद अलग-अलग तकनीकी विषयों के लिए हैं।

विषय

पद

कंप्यूटर साइंस और IT112
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन112
डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस10
फिजिक्स5
मैकेनिकल इंजीनियरिंग4
सिविल इंजीनियरिंग3
केमिस्ट्री2
गणित1
स्टैटिस्टिक्स1
कुल250
ये पद फिलहाल संभावित बताए गए हैं। नोटिफिकेशन में श्रेणी के अनुसार पदों का अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। उसके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री हो सकती है। इसके अलावा संबंधित विषय में साइंस की मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मान्य GATE Score Card होना चाहिए। GATE 2024, 2025 या 2026 का स्कोर मान्य रहेगा। उम्मीदवार जिस विषय के लिए आवेदन करेगा, उसकी डिग्री और GATE पेपर का विषय भी उसी के अनुसार होना चाहिए।

एक उम्मीदवार केवल एक विषय के लिए आवेदन कर सकता है।

बस्तर फाइटर भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस में 503 आरक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं को मौका | Bastar Fighter Recruitment 2026: Application Starts for 503 Constable Posts in Chhattisgarh Police, Opportunity for 10th Pass Youth
बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
02 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बस्तर संभाग में पुलिस विभाग ने बस्तर फाइटर आरक्षक के कुल 503 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सुकमा जिले में 375 और दंतेवाड़ा जिले में 128 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख यानी 15 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

SC, ST, OBC, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। हालांकि, नोटिफिकेशन में अलग-अलग वर्गों के लिए छूट के सालों की संख्या नहीं बताई गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

Deputy Field Officer (Technical) का पद पे मैट्रिक्स के लेवल-7 में रखा गया है। दिल्ली में शुरुआती पोस्टिंग होने पर सभी भत्तों को मिलाकर करीब 1 लाख रुपए महीने सैलरी मिलेगी।

इस पद की शुरुआती पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी। हालांकि, नौकरी में देशभर में फील्ड पोस्टिंग और ट्रांसफर की जिम्मेदारी भी शामिल है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। यह सूची हर विषय के लिए अलग-अलग बनाई जाएगी।

इसके बाद हर विषय में उपलब्ध पदों की संख्या से पांच गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन में GATE स्कोर और इंटरव्यू दोनों शामिल होंगे।

चयनित उम्मीदवारों का चरित्र और पिछला रिकॉर्ड भी जांचा जाएगा। इसके अलावा मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल से दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए प्रारूप के अनुसार भरना होगा। फॉर्म A-4 साइज के कागज पर टाइप किया जाना चाहिए। इसे अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरना होगा। इसके लिए नीली या काली स्याही का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। इनमें 10वीं, 12वीं और डिग्री की मार्कशीट शामिल हैं। इसके अलावा GATE स्कोर कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाने होंगे। लागू होने पर जाति प्रमाणपत्र और NOC भी देना होगा।

पूरा आवेदन इस पते पर साधारण डाक से भेजना होगा:

Post Bag No. 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi-110003

आवेदन 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। अधूरे या बिना हस्ताक्षर वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ध्यान दें: नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क की जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ें।

ओडिशा में 815 सरकारी नौकरी: OAVS ने प्रिंसिपल, टीचर पदों के लिए निकाली भर्ती, 11 नवंबर तक करें आवेदन | Odisha Govt Jobs: OAVS Recruitment for 815 Principal, Teacher Posts, Apply by Nov 11
OAVS Recruitment 2026: टीचर और प्रिंसिपल के 815 पदों पर निकली भर्ती, 11 नवंबर तक करें आवेदन
02 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS) ने नई भर्ती निकाली है। इसके तहत प्रिंसिपल और टीचर के 815 पद भरे जाएंगे।इस भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं। इनमें प्रिंसिपल, PGT और TGT के पद हैं। इसके अलावा आर्ट टीचर और फिजिकल एजुकेशन टीचर भी शामिल हैं। कंप्यूटर टीचर के पदों पर भी भर्ती होगी।

Tags:
  • कैबिनेट सचिवालय भर्ती 2026
  • सरकारी भर्ती
  • बिना परीक्षा सरकारी नौकरी
  • केंद्र सरकार भर्ती
  • GATE Score Card
  • Deputy Field Officer
  • कैबिनेट सचिवालय में 250 पदों पर भर्ती
  • Cabinet Secretariat Recruitment
  • कैबिनेट सचिवालय भर्ती
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी

By Harish Divekar

NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश