RCA चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 16:00 IST
Share
सुप्रीम कोर्ट ने RCA एडहॉक कमेटी को फटकारा, चुनाव का रास्ता साफ
सुप्रीम कोर्ट ने RCA एडहॉक कमेटी को फटकारा, चुनाव का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले में दखल से इंकार करते हुए एडहॉक कमेटी को फटकारा है। अब प्रशासक की देखरेख में तीन महीने के भीतर चुनाव संपन्न होंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सुप्रीम कोर्ट ने एडहॉक कमेटी की याचिका को बताया बेतुका, दखल से किया साफ इंकार।
  • कोर्ट की दो-टूक- एडहॉक कमेटी का समय बार-बार क्यों बढ़ाया, कब तक नहीं कराओगे चुनाव?
  • ACS होम भास्कर ए. सावंत ने संभाला कार्यभार, 29 जुलाई तक पेश होगा चुनाव कार्यक्रम।
  • सरकार और कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए पूर्ववर्ती एडहॉक कमेटी ने वापस ली अपनी अपील।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव करवाने के हाई कोर्ट के एक जुलाई के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इंकार कर दिया है। इसके बाद आरसीए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक जुलाई को एडहॉक कमेटी को रद्ध करते हुए तीन महीने में चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को प्रशासक के तौर पर आरसीए का कार्यभार संभालकर तीन महीने में चुनाव करवाने को कहा था।

बेतुकी है एडहॉक कमेटी की अपील

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के.वी.विश्वनाथन और जस्टिस आलोक आराधे की बैंच ने नाराजगी जताते हुए एडहॉक कमेटी के सदस्यों की अपील को बेतुका बताया। कोर्ट ने कहा कि एडहॉक कमेटी तो चुनाव करवाने के लिए अस्थायी रुप से बनाई गई थी।

लेकिन, बार-बार एडहॉक कमेटी का समय बढ़ाकर उसे ही आरसीए चलाने का जिम्मा दे दिया गया। ऐसे कब तक चुनाव नहीं कराओगे! सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि एडहॉक कमेटी को एसोसिएशन के नाम से याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं हैं।

आरसीए के नाम से दायर अपील को प्रशासक के निर्देश पर दायर याचिका नहीं माना जा सकता है। कोर्ट और सरकार के रूख देखते हुए पूर्ववर्ती एडहॉक कमेटी ने अपनी अपील वापिस ले ली।

जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देंगे

आरसीए के प्रशासक आईएएस भास्कर ए.सावंत की ओर से राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की पालना में एसीएस होम भास्कर ए सावंत ने प्रशासक के रुप में आरसीए का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

कोर्ट आदेश के अनुरूप जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करके 29 जुलाई तक हाईकोर्ट के समक्ष पेश कर देंगे। चुनाव प्रक्रिया प्रशासक की देखरेख में हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ेगी।

हाई कोर्ट के तीन महीने में चुनाव के निर्देश

दरअसल, राजस्थान हाई कोर्ट ने 1 जुलाई को पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर आदेश देते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया था। वहीं होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त करते हुए उन्हें चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि RCA की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को केवल अंतरिम व्यवस्था के तौर पर किया गया था। उसे 3 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन निर्धारित समय में चुनाव नहीं कराए गए।

इसकी बजाय बार-बार कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा, जिससे RCA में निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:-

नेता पुत्रों की क्रिकेट पॉलिटिक्स बोल्ड, HC ने की RCA की एडहॉक कमेटी सस्पेंड

Khelo Premier League में शराब कांड, RCA ने खेल परिषद को लिखा पत्र

RCA में इसी महीने जारी हो सकता है चुनाव का नोटिस; खेल मंत्री की अपील के बाद हलचल तेज

RCA और डेनमार्क के बीच क्रिकेट एक्सचेंज समझौता, अब राजस्थानी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
  • RCA
  • होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज