नेता पुत्रों की क्रिकेट पॉलिटिक्स बोल्ड, HC ने की RCA की एडहॉक कमेटी सस्पेंड
Mukesh Sharma | Published:
नेता पुत्रों को हाईकोर्ट से झटका, ACS होम भास्कर ए. सावंत बने प्रशासक
राजस्थान हाई कोर्ट ने चुनाव नहीं कराने पर आरसीए (RCA) की एडहॉक कमेटी को सस्पेंड कर दिया है। इस कमेटी में मंत्रियों और विधायकों के बेटे काबिज थे। अब एसीएस होम भास्कर ए. सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- हाई कोर्ट ने चुनाव नहीं कराने पर आरसीए (RCA) की एडहॉक कमेटी को सस्पेंड की।
- अब होम सेक्रेटरी भास्कर सांवत को कमान सौंपी, तीन महीने में कराएंगे चुनाव।
- 2 साल से सिर्फ कार्यकाल विस्तार, कोर्ट ने पूछा रजिस्ट्रार पर क्यों न हो अवमानना केस।
- हाई कोर्ट के आदेश पर नेता पुत्र मोहित यादव, धनंजय सिंह समेत सभी सदस्य रहेंगे सस्पेंड।
- भाजपा सरकार बनते ही गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने छोड़ी थी आरसीए की गद्दी।
कोर्ट ने होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया है। उन्हें तीन महीने में आरसीए के चुनाव कराने को कहा है।
एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की बैंच ने यह आदेश राजीव प्रताप सिंह राठौड़ की जनहित याचिका पर दिए।
अंतरिम व्यवस्था के लिए थी एडहॉक कमेटी
कोर्ट ने 27 अप्रैल, 2026 को सरकार से पूछा था कि चुनाव करवाने के निर्देश के साथ एडहॉक कमेटी बनाने के बावजूद चुनाव क्यों नहीं हुए हैं?
कोर्ट ने सहकारिता रजिस्ट्रार से भी बताने को कहा था कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं। एडहॉक कमेटी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है या नहीं। क्या उन्हें संबंधित जिला क्रिकेट संघ से हटाया है या नहीं? लेकिन कोई जवाब पेश नहीं किया गया।
फिर से कार्यकाल बढ़ा दिया
कोर्ट ने कहा है कि वह 27 अप्रैल,2026 के आदेश में ही सहकारिता रजिस्ट्रार से जवाब तलब कर चुका है, लेकिन उन्होंने अदालती आदेश की पालना नहीं की है।
कोर्ट ने आदेश की पालना नहीं करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार को अगली तारीख पर उपस्थित होने को कहा है। कोर्ट ने उनसे बताने को कहा है कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरु की जाए।
RCA के कामकाज संभालेंगे सावंत
कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह व्यक्तिगत रुप से अगले तीन महीने में RCA के चुनाव करवाना सुनिश्चित करेंगे।
कोर्ट ने उन्हें चुनाव कार्यक्रम घोषित करके अगली तारीख से पहले कोर्ट को बताने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सभी जिला संघ को नियमित कार्यकारिणी के गठन होने तक प्रशासक के अधीन रहने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
मंत्रियों व विधायकों के बेटों की कमेटी
कमेटी में मोहित यादव को कन्वीनर बना रखा था। उनके साथ धनंजय सिंह, आशीष तिवाड़ी, सुशील जैन, अरिष्ट सिंघवी और अर्जुन बेनीवाल सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। इनके साथ ही डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन भी कमेटी में सदस्य थे।
मोहित यादव भाजपा विधायक जसवंत यादव और धनंजय सिंह स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे हैं, जबकि आशीष तिवाड़ी भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, अर्जुन बेनीवाल विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र हैं। अरिष्ट सिंघवी पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पौत्र हैं।
भाजपा सरकार बनने के बाद वैभव ने दिया इस्तीफा
सरकार ने 28 मार्च 2024 को RCA के चुनाव के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया था। हालांकि तीन महीने के तय समय में चुनाव नहीं हो सके।
इसके बाद आठ बार कमेटी का कार्यकाल तीन-तीन महीने बढ़ाया गया। आखिरी बार 26 जून को कार्यकाल बढ़ा था।
ये भी पढ़ें:-
RCA में इसी महीने जारी हो सकता है चुनाव का नोटिस; खेल मंत्री की अपील के बाद हलचल तेज
RCA और डेनमार्क के बीच क्रिकेट एक्सचेंज समझौता, अब राजस्थानी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव
आरसीए में बैटिंग करेंगे नेताओं के लाड़ले, एडहॉक कमेटी में सभी 5 पदों पर 'सत्ता पुत्र' काबिज
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad