RSS ने SIR को बताया सही, सरकार्यवाह दत्तात्रेय बोले- देश में अराजक शक्तियां, जेन जी आंदोलन की दिशा सही हो

Sanjay Gupta | Nov 04, 2026, 14:55 IST
Share
इंदौर में RSS बैठक के बाद दत्तात्रेय होसबाले ने चुनाव आयोग के SIR का समर्थन किया और वोटर लिस्ट सुधार पर राजनीति न करने की सलाह दी।
इंदौर में RSS बैठक के बाद दत्तात्रेय होसबाले ने चुनाव आयोग के SIR का समर्थन किया और वोटर लिस्ट सुधार पर राजनीति न करने की सलाह दी।

भारत निर्वाचन आयोग के SIR को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन मिल गया है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस मुद्दे पर कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे भी आयोग का नोटिस आया है, क्योंकि मेरा नाम दो जगह था। वहीं संघ की बैठक में देश में अराजक शक्तियों के दखल देने के मुद्दे पर भी विचार-मंथन हुआ।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक दो से चार नवंबर तक इंदौर में हुई। बैठक की समाप्ति के बाद संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस संबंध में हुए सवाल पर विस्तार से जवाब दिया।

यह बोले दत्तात्रेय...

दत्तात्रेय ने कहा कि एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट की जांच और सुधार किया जा रहा है। इसमें गलत क्या है? मेरा नाम भी पैतृक गांव और उस जगह की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जहां मैं रहता हूं और हर साल वोट डालता हूं। मुझे भी चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। जब मेरा नाम दो जगह दर्ज है, तो ऐसा क्यों होना चाहिए?

उन्होंने कहा कि जब टीएन शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त थे, तब बिहार चुनाव के दौरान भी वोटर लिस्ट में ऐसा काम हुआ था। क्या उस समय यह गलत था? तब केंद्र में किसकी सरकार थी? वोटर लिस्ट की जांच और सुधार का काम लगातार होते रहना चाहिए। गलत नाम हटने चाहिए। इसी तरह अगर भारत के नागरिक नहीं होने के बावजूद कुछ लोग वोटर लिस्ट में शामिल हैं, तो यह आर्थिक और सामाजिक दोनों नजरिए से गलत है।

इंदौर में शशि थरूर की RSS नेता सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात, मोहन भागवत से नहीं हो सकी बात | Shashi Tharoor's secret meeting with RSS leader Suresh Soni in Indore, couldn't talk to Mohan Bhagwat
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
04 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अहम बैठक के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। <b>द सूत्र </b>को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार थरूर अचानक वहां (RSS की बैठक वाली जगह) पहुंचे थे। हालांकि बात हो रही थी कि मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत से होगी लेकिन वह नहीं हो सकी। वह सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से मिलकर लौट गए।

नाम हटने में क्या राजनीति करना

दत्तात्रेय ने कहा कि नाम हटाने में क्या राजनीति करना यह समझ नहीं आता। राजनीतिक लोगों को योग्य विषय पर आवाज उठाना सही रहता है। हमने भी इतने सालों से राजनीति देखी है। इसमें क्या राजनीति करना, इसका कोई मतलब नहीं है। यदि किसी का नाम हटता है तो उसके पास कई विकल्प हैं। वह आयोग के पास अपील कर सकता है और कोर्ट जा सकता है। कई विकल्प खुले हैं।

संघ ने किया अराजक शक्तियों पर चिंतन

जब द सूत्र ने दत्तात्रेय से सवाल किया कि क्या देश में अराजक शक्तियां हैं और जेन जी के जरिए क्या सत्ता पलटने की कोशिश हो रही है। इस पर दत्तात्रेय ने कहा कि संघ की बैठक में देश में अराजक शक्तियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, इस पर चर्चा हुई है। समाज में किसी तरह से अशांति फैलाना, हिंसा करना समाज हित में नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अराजक शक्तियां भड़काने का प्रयास कर रही हैं और यह देश के बाहर और अंदर दोनों जगह हैं। इसमें थोड़ा षड्यंत्र है। साथ ही युवाओं के भीतर जो आकांक्षा है, जो मांग है, उस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। संघ संवाद करने का आग्रह करता है। युवा यदि आवाज उठाता है तो उसे समझने की जरूरत है।

जेपी आंदोलन के समय हम भी जेन जी थे

दत्तात्रेय ने कहा कि युवाओं के मन में विरोध भाव, गुस्सा आता है। जेपी आंदोलन के समय हमने भी आंदोलन किया और हम भी उस समय जेन जी थे। युवाओं को चैनलाइज करने की जरूरत है। उनका राजनीतिक तौर पर दुरुपयोग करना, यह सही नहीं है। युवाओं की मानसिकता को समझना जरूरी है। संघ बैठकों में लगातार युवाओं के मुद्दों पर बात करता है, उनके साथ संवाद कार्यक्रम करता है।

RSS के संगठन बदलाव पर लगेगी मुहर, जेन जी पर विशेष फोकस | RSS Organization Changes to be Approved, Special Focus on Gen Z
RSS के संगठन बदलाव पर अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में लगेगी मुहर, फोकस में जेन जी भी शामिल
31 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की सालाना बैठक इंदौर में होगी। इस बार बैठक का आयोजन डेली कॉलेज में किया जाएगा। इसके लिए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इंदौर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और कई बड़े पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी जानकारी 31 अक्टूबर शनिवार को दी गई है।

Tags:
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक
  • संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
  • जेपी आंदोलन
  • जेन जी
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh
एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन

By Arohi Raj

एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग

By Aman Vaishnav

सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग
छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल

By Arun Tiwari

छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल
IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल
42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद

By Arohi Raj

42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद
निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला

By Sanjay Gupta

निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला
जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Aman Vaishnav

जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी