राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल

Mukesh Sharma | Aug 10, 2026, 15:59 IST
Share
राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव 29 सितंबर को, प्रशासक ने हाईकोर्ट में सौंपा कार्यक्रम
राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव 29 सितंबर को, प्रशासक ने हाईकोर्ट में सौंपा कार्यक्रम

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर RCA प्रशासक भास्कर ए. सावंत ने संभावित चुनाव कार्यक्रम कोर्ट में पेश किया है। प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर को मतदान और परिणाम के साथ पूरी होगी। इसके साथ ही RCA को नई नियमित कार्यकारिणी मिलेगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • प्रशासक भास्कर ए. सावंत द्वारा हाई कोर्ट में संभावित शेड्यूल पेश करते ही RCA में चुनावी प्रक्रिया शुरू।
  • 7 सितंबर को नोटिस जारी होने के बाद 29 सितंबर को वोटिंग और परिणाम घोषित होंगे।
  • हाई कोर्ट ने एडहॉक कमेटी भंग कर प्रशासक को तीन महीने के भीतर चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए।
  • जिला संघों और RCA में विभिन्न प्रमुख नेताओं के पुत्रों व परिजनों का वर्चस्व बरकरार।
राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। आरसीए प्रशासक व एसीएस गृह भास्कर ए.सावंत ने हाईकोर्ट में संभावित चुनावी कार्यक्रम पेश किया है।

प्रशासक की तरफ से एडवोकेट रवि भोजक ने हाईकोर्ट में संभावित चुनावी कार्यक्रम पेश किया है। इसके साथ ही RCA में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

ऐसा रहेगा RCA चुनाव कार्यक्रम

7 सितंबर 2026 - चुनाव कार्यक्रम और जनरल मीटिंग का नोटिस जारी

12 से 16 सितंबर - मतदाता सूची पर आपत्तियां

16 से 21 सितंबर- निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्तियों की सुनवाई

23 सितंबर - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

24 सितंबर - नामांकन दाखिल

25 सितंबर -नामांकन पत्रों की जांच

25 सितंबर - पात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

28 सितंबर - नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख

29 सितंबर - आवश्यकता होने पर मतदान

29 सितंबर - चुनाव परिणाम घोषित

राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव 29 सितंबर को, प्रशासक ने हाईकोर्ट में सौंपा कार्यक्रम
राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव 29 सितंबर को, प्रशासक ने हाईकोर्ट में सौंपा कार्यक्रम


हाई कोर्ट के दखल से चुनाव

राजस्थान हाई कोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की बैंच ने RCA में चुनाव करवाए बिना चल रही आरसीए एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया था।

कोर्ट ने राजीव राठौड़ की जनहित याचिका पर एडहॉक कमेटी भंग कर दी थी और एडिशनल होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे।

अदालती निर्देशों के अनुसार प्रशासक सावंत ने सभी 33 जिला क्रिकेट संघों के साथ समन्वय किया है। इसके बाद ही उन्होंने चुनावी कार्यक्रम तैयार कर अदालत में पेश किया है।

जिला संघों में बढ़ी राजनीतिक हलचल

RCA चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही प्रदेश के क्रिकेट गलियारों और जिला क्रिकेट संघों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन को लेकर विभिन्न समूहों में लामबंदी शुरू हो गई है। 29 सितंबर को होने वाले इस चुनाव के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ को नई और नियमित निर्वाचित समिति मिल जाएगी।

नेता पुत्रों का बोलबाला

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में फिलहाल नेता पुत्रों का बोलबाला है। 2009 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी दिग्गज डॉ.सी.पी.जोशी ललित मोदी को हराकर आरसीए अध्यक्ष बने थे।

इसके बाद से आरसीए में नेता पुत्रों का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम अशेाक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत आरसीए अध्यक्ष रहे हैं। दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

धनंजय सिंह खींवसर: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र।
आशीष तिवारी: सांसद घनश्याम तिवारी के पुत्र।
मोहित यादव: विधायक जसवंत यादव के पुत्र।
अरिष्ट सिंघवी: वरिष्ठ नेता चंद्रराज सिंघवी के पोते।
अर्जुन बेनीवाल: विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र।
वैभव गहलोत: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र।
पराक्रम सिंह राठौड़:पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पुत्र।
पवन दिलावर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र।
यश जैन: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के पुत्र।

ये भी पढ़ें:-

RCA चुनाव कार्यक्रम हाई कोर्ट में नहीं हो सका पेश, सुनवाई टली

RCA विवाद, पूर्व संयोजक मोहित यादव पर FIR, फर्जी WhatsApp चैट से साजिश का आरोप

RCA चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Khelo Premier League में शराब कांड, RCA ने खेल परिषद को लिखा पत्र



Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
  • आरसीए एडहॉक कमेटी
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर

By

गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर