RCA चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार
Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 16:00 IST
सुप्रीम कोर्ट ने RCA एडहॉक कमेटी को फटकारा, चुनाव का रास्ता साफ
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले में दखल से इंकार करते हुए एडहॉक कमेटी को फटकारा है। अब प्रशासक की देखरेख में तीन महीने के भीतर चुनाव संपन्न होंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने एडहॉक कमेटी की याचिका को बताया बेतुका, दखल से किया साफ इंकार।
- कोर्ट की दो-टूक- एडहॉक कमेटी का समय बार-बार क्यों बढ़ाया, कब तक नहीं कराओगे चुनाव?
- ACS होम भास्कर ए. सावंत ने संभाला कार्यभार, 29 जुलाई तक पेश होगा चुनाव कार्यक्रम।
- सरकार और कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए पूर्ववर्ती एडहॉक कमेटी ने वापस ली अपनी अपील।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक जुलाई को एडहॉक कमेटी को रद्ध करते हुए तीन महीने में चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को प्रशासक के तौर पर आरसीए का कार्यभार संभालकर तीन महीने में चुनाव करवाने को कहा था।
बेतुकी है एडहॉक कमेटी की अपील
लेकिन, बार-बार एडहॉक कमेटी का समय बढ़ाकर उसे ही आरसीए चलाने का जिम्मा दे दिया गया। ऐसे कब तक चुनाव नहीं कराओगे! सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि एडहॉक कमेटी को एसोसिएशन के नाम से याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं हैं।
आरसीए के नाम से दायर अपील को प्रशासक के निर्देश पर दायर याचिका नहीं माना जा सकता है। कोर्ट और सरकार के रूख देखते हुए पूर्ववर्ती एडहॉक कमेटी ने अपनी अपील वापिस ले ली।
जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देंगे
कोर्ट आदेश के अनुरूप जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करके 29 जुलाई तक हाईकोर्ट के समक्ष पेश कर देंगे। चुनाव प्रक्रिया प्रशासक की देखरेख में हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ेगी।
हाई कोर्ट के तीन महीने में चुनाव के निर्देश
याचिका में आरोप लगाया गया था कि RCA की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को केवल अंतरिम व्यवस्था के तौर पर किया गया था। उसे 3 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन निर्धारित समय में चुनाव नहीं कराए गए।
इसकी बजाय बार-बार कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा, जिससे RCA में निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें:-
Khelo Premier League में शराब कांड, RCA ने खेल परिषद को लिखा पत्र
RCA में इसी महीने जारी हो सकता है चुनाव का नोटिस; खेल मंत्री की अपील के बाद हलचल तेज
RCA और डेनमार्क के बीच क्रिकेट एक्सचेंज समझौता, अब राजस्थानी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari