फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम

Mukesh Sharma | Nov 04, 2026, 17:32 IST
Share
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नहीं मिल रहा लाभ
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नहीं मिल रहा लाभ

किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सवालों के घेरे में है। राजस्थान सरकार के मूल्यांकन विभाग की एक रिपोर्ट में योजना से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं। फसल नुकसान का सही आकलन नहीं होना, क्लेम की रकम कम मिलना, भुगतान में देरी और बीमा कंपनियों की कमजोर निगरानी जैसी समस्याएं योजना को प्रभावित कर रही हैं।

इस रिपोर्ट में सबसे अहम यह है कि सर्वे में शामिल 300 लाभार्थी किसानों में से 227 ने कहा कि उन्हें फसल नुकसान के अनुपात में उचित क्लेम नहीं मिला। यानी करीब 75.67 फीसदी किसान भुगतान से संतुष्ट नहीं थे। केवल 73 किसानों ने माना कि उन्हें नुकसान के हिसाब से क्लेम मिला। वहीं, 198 किसानों ने फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

2022 से 2024 के आंकड़ों में क्या तस्वीर?

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 से 2024 के दौरान राजस्थान में 1 करोड़ 60 लाख 62 हजार 740 किसानों ने फसल बीमा कराया। इनमें से 47 लाख 97 हजार 45 किसानों को क्लेम मिला। यह कुल बीमित किसानों का करीब 29.86 फीसदी है।

अध्ययन में शामिल 10 जिलों में 47 लाख 56 हजार 571 किसानों ने बीमा कराया था। इनमें से 18 लाख 90 हजार 181 किसानों को क्लेम मिला। यह संख्या करीब 39.74 फीसदी है।

हालांकि, क्लेम पाने वाले किसानों की संख्या को ही योजना की सफलता या विफलता का पैमाना नहीं माना जा सकता। हर बीमित किसान को क्लेम मिलना जरूरी नहीं है। भुगतान फसल नुकसान, बीमा की शर्तों और तय मानकों के आधार पर होता है। रिपोर्ट की चिंता मुख्य रूप से उन किसानों को लेकर है, जिन्होंने वास्तविक नुकसान के मुकाबले कम भुगतान मिलने की शिकायत की।

10 जिलों के किसानों से जुटाई जानकारी

मूल्यांकन के लिए चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, सीकर, दौसा, सिरोही, राजसमंद, करौली और धौलपुर को चुना गया। हर जिले से 30 लाभार्थी किसानों को शामिल किया गया। इस तरह कुल 300 किसानों से जानकारी ली गई। इसके अलावा 100 सरकारी और गैर-सरकारी उत्तरदाताओं से भी योजना के क्रियान्वयन पर राय जुटाई गई।

रिपोर्ट में फसल कटाई प्रयोग यानी क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट की प्रक्रिया, सिंचित और असिंचित जमीन के लिए उपज के मानक, शिकायत निवारण और निगरानी व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई गई है।

रिपोर्ट में सुधार के लिए ये सुझाव

समय पर हो नुकसान का सर्वे: किसान की शिकायत मिलने के बाद तय समय में फसल नुकसान का आकलन किया जाए। पात्र किसानों को बिना देरी भुगतान मिले। देरी होने पर बीमा कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान हो।

क्रॉप कटिंग में पारदर्शिता: फसल कटाई प्रयोग समय पर हों। नमूनों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए। आंकड़ों की जांच और बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की भूमिका पर निगरानी बढ़े।

सिंचित-असिंचित जमीन के अलग मानक: दोनों तरह की जमीन के लिए अलग-अलग गारंटीकृत उपज तय की जाए। इससे एक जैसे मानकों के कारण किसानों को नुकसान उठाने की स्थिति कम होगी।

खड़ी फसल का नुकसान भी आंके: अत्यधिक बारिश, तूफान और जलभराव से खड़ी फसल की मात्रा या गुणवत्ता खराब होने पर नुकसान का सही आकलन हो। पात्र किसानों को उचित क्लेम दिया जाए।

क्लेम खारिज करने का कारण बताएं: बीमा कंपनियां क्लेम खारिज करने की वजह किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजें। इसकी जानकारी कृषि विभाग को भी दी जाए। बीमित और लाभान्वित किसानों की सूची जिला कृषि कार्यालयों को मिले।

आकलन की कॉपी किसान को मिले: खेत में नुकसान का सर्वे करने के बाद तैयार प्रपत्र की एक प्रति किसान को दी जाए। इससे उसे पता चलेगा कि नुकसान किस आधार पर दर्ज किया गया है।

पोर्टल और शिकायत व्यवस्था सुधरे: नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल और मोबाइल ऐप को सुचारु रखा जाए। आवेदन में फसल, जमीन या अधिसूचित इकाई से जुड़ी गलतियां सुधारने का मौका मिले। टोल फ्री नंबर 14447 पर परेशानी होने पर दूसरे शिकायत माध्यम भी उपलब्ध कराए जाएं।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: IAS भास्कर सावंत RCA प्रशासक बने रहेंगे, याचिका खारिज | Supreme Court's Decision: IAS Bhaskar Sawant to remain RCA Administrator, Petition Dismissed
RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की
04 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के प्रशासन और चुनाव को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। बुधवार को शीर्ष अदालत ने IAS अधिकारी और राजस्थान के प्रमुख गृह सचिव भास्कर ए. सावंत को RCA के प्रशासक पद से हटाने की मांग वाली विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी।

कंपनियों की जवाबदेही तय करने पर जोर

रिपोर्ट में बीमा कंपनियों के एजेंटों की खेतों में मौजूदगी और फसल की तस्वीरें लेने की प्रक्रिया पर भी निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। किसानों की शिकायत है कि तस्वीरों और सर्वे के आधार पर नुकसान कम दिखने से क्लेम प्रभावित हो सकता है। रिपोर्ट में एजेंटों की भूमिका को फसल कटाई प्रयोग के समय तक सीमित रखने का सुझाव भी दिया गया है।

इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर निगरानी समितियों की नियमित बैठकें कराने, नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने या उन्हें ब्लैकलिस्ट करने पर विचार करने की बात कही गई है। राजस्व विभाग को समय पर गिरदावरी कराने और कृषि विभाग को बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों की जांच का अधिकार देने की सिफारिश भी की गई है।

PM आवास योजना घोटाला: आरोपी को हाईकोर्ट से मिली राहत, निलंबन पर लगी रोक | PM Awas Yojana Scam: Accused Gets Relief from High Court, Suspension Halted
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
04 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
बीकानेर की देशनोक नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में करीब 2.83 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में आरोपी सुरेंद्र सिंह टिंडल को हाईकोर्ट से राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। टिंडल की ओर से अदालत में निलंबन की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी।

योजना का मकसद तभी पूरा होगा जब क्लेम सही मिले

रिपोर्ट मानती है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान के आर्थिक जोखिम से बचाने में मददगार हो सकती है। लेकिन इसके लिए सर्वे निष्पक्ष होना चाहिए और पात्र किसान को वास्तविक नुकसान के अनुरूप भुगतान मिलना चाहिए।

योजना में पारदर्शिता, समय पर क्लेम और बीमा कंपनियों की जवाबदेही मजबूत करना जरूरी है। वरना बीमा कराने के बाद भी किसान को अपने नुकसान की भरपाई के लिए शिकायतों और दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: आरोपी ने रची थी धमाके की साजिश, पुलिस से बचने के लिए पन्नी बीनने लगा | Retired IAS Murder Case: Accused Planned Bomb Blast, Started Collecting Plastic to Evade Police
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या सिर्फ एक कत्ल का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे पूरे मकान को विस्फोट से उड़ाने की बेहद खतरनाक साजिश छिपी हुई थी। हत्या का आरोपी केयरटेकर वरुण बाल्मीकि वारदात के बाद रिटायर्ड अफसर के पूरे आशियाने को मलबे में तब्दील कर देना चाहता था। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें...

FAQs

  1. राजस्थान में किसानों को फसल बीमा क्लेम में कितने प्रतिशत संतोष नहीं था?
    राजस्थान में किए गए सर्वे के अनुसार, 75.67 प्रतिशत किसान फसल नुकसान के अनुपात में उचित क्लेम न मिलने से संतुष्ट नहीं थे।
  2. वर्ष 2022 से 2024 के दौरान राजस्थान में कितने किसानों ने फसल बीमा कराया?
    वर्ष 2022 से 2024 के दौरान राजस्थान में 1 करोड़ 60 लाख 62 हजार 740 किसानों ने फसल बीमा कराया था।
  3. राजस्थान में किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए रिपोर्ट में क्या सुझाव दिए गए हैं?
    रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि किसानों की शिकायत पर समय पर फसल नुकसान का आकलन किया जाए, पात्र किसानों को बिना देरी भुगतान मिले, और बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों की निगरानी की जाए।
Tags:
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • फसल बीमा क्लेम
  • फसल नुकसान सर्वे
  • बीमा कंपनी जवाबदेही
  • राजस्थान किसान बीमा
  • मूल्यांकन रिपोर्ट
  • PMFBY Rajasthan
  • crop insurance claims
जमीन पर कब्जे करने से नहीं मिलता कानूनी अधिकार, BSP की जमीन पर सालों से दुकान चलाने वालों की सभी याचिकाएं खारिज

By Harrison Masih

जमीन पर कब्जे करने से नहीं मिलता कानूनी अधिकार, BSP की जमीन पर सालों से दुकान चलाने वालों की सभी याचिकाएं खारिज
सिंधिया संपत्ति विवाद: फर्जीवाड़े का सबूत देने कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा देवी, अब 18 नवंबर को होगी आरोपों पर सुनवाई

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया संपत्ति विवाद: फर्जीवाड़े का सबूत देने कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा देवी, अब 18 नवंबर को होगी आरोपों पर सुनवाई
सौरभ को जान का खतरा? दिल्ली में पूछताछ पर बचाव पक्ष भी सहमत, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ पर कानूनी पेच

By VINAY VERMA

सौरभ को जान का खतरा? दिल्ली में पूछताछ पर बचाव पक्ष भी सहमत, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ पर कानूनी पेच
सौरभ चंद्राकर की वापसी पर सियासी दंगल, कांग्रेस ने कहा हमने कराई 72 FIR, बीजेपी बोली पंच साल फला फूला क्यों सट्टा

By Arun Tiwari

सौरभ चंद्राकर की वापसी पर सियासी दंगल, कांग्रेस ने कहा हमने कराई 72 FIR, बीजेपी बोली पंच साल फला फूला क्यों सट्टा
200 करोड़ की शादी पड़ी भारी: जूस बेचने वाले सौरभ चंद्राकर के रॉयल वेडिंग का हिसाब लेगी ED, अब खुलेंगे सट्टा सिंडिकेट के राज

By VINAY VERMA

200 करोड़ की शादी पड़ी भारी: जूस बेचने वाले सौरभ चंद्राकर के रॉयल वेडिंग का हिसाब लेगी ED, अब खुलेंगे सट्टा सिंडिकेट के राज
पूर्व बीजेपी विधायक के शोरूम में मिली युवती की लाश, परिजन बोले- रेप कर मार डाला, शॉप में तोड़फोड़

By Harrison Masih

पूर्व बीजेपी विधायक के शोरूम में मिली युवती की लाश, परिजन बोले- रेप कर मार डाला, शॉप में तोड़फोड़
जयपुर में 1.23 लाख रुपए किलो बिक रही सोने की मिठाई, नौ ग्राम की अशर्फी की कीमत 1 हजार 111 रुपए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 1.23 लाख रुपए किलो बिक रही सोने की मिठाई, नौ ग्राम की अशर्फी की कीमत 1 हजार 111 रुपए