पूर्व बीजेपी विधायक के शोरूम में मिली युवती की लाश, परिजन बोले- रेप कर मार डाला, शॉप में तोड़फोड़

Harrison Masih | Published:
Share
पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत,  दुष्कर्म की आशंका से गरमाया मामला
पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म की आशंका से गरमाया मामला

भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना से जुड़े कपड़ा शोरूम में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव शोरूम के अंदर फांसी के फंदे पर मिला था। गले में चुन्नी का फंदा था। हालांकि, परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। परिवार का आरोप है कि युवती के शरीर पर कई जगह चोट और नोचने के निशान थे।

उसके प्राइवेट पार्ट के पास सूजन भी थी। वहां रुई मिलने का भी दावा किया गया है। इन बातों के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

परिजनों ने युवती के साथ गलत काम होने के बाद हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया होगा। परिवार ने शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने लाने की मांग की है। उनका सवाल है कि 2 नवंबर को शोरूम में आखिर क्या हुआ था? उस दिन वहां कौन-कौन मौजूद था? युवती की मौत कैसे हुई? इन सभी सवालों के जवाब जांच से मिलने चाहिए।

मंगलवार को परिवार और वार्ड के लोगों ने युवती की तस्वीर लेकर रैली निकाली। लोगों ने न्याय की मांग की। आक्रोशित भीड़ House of Bafna पहुंची। यहां लोगों ने शोरूम के बाहर रखे गमले तोड़ दिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

प्रयागराज: मृत समझकर कर दिया था अंतिम संस्कार, जिंदा मिली बेटी तो उड़े होश! | Prayagraj: Daughter cremated after being presumed dead, family shocked to find her alive!
जिस बेटी की चिता जलाई, वही बोली- अरे अम्मा, हम जियत हईं... अब सवाल, किसका था शव?
28 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
जिस बेटी को मृत समझकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया, वही गुजरात में जिंदा मिली। मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। यहां तीन साल से लापता प्रीति का परिवार 4 अक्टूबर को अंतिम संस्कार कर चुका था। परिवार को यकीन था कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन कुछ दिनों बाद गुजरात से आए एक फोन ने पूरी कहानी पलट दी।

21 अक्टूबर से शोरूम में काम करने जा रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, युवती 21 अक्टूबर से जगदलपुर के House of Bafna में काम करने जा रही थी। यहां कपड़े और ज्वेलरी का कारोबार होता है। परिजनों के मुताबिक, यह शोरूम पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष बाफना का है।

परिवार के अनुसार, 2 नवंबर को शोरूम में युवती का शव मिला था। शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके गले में चुन्नी का टूटा हुआ फंदा था। चुन्नी का आधा हिस्सा ऊपर लटक रहा था।

शव मिलने के बाद से ही परिजन युवती की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

चंडीगढ़ ताज होटल में रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, युवती से पूछताछ जारी | Raipur Businessman Deepak Mittal's Suspicious Death in Chandigarh Taj Hotel, Woman Questioned
चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ
21 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
चंडीगढ़ के पांच सितारा ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की पहचान रायपुर निवासी दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। वह राइस मिल के मालिक थे। मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शाम को परिजनों से फोन पर हुई थी बात

परिजनों के मुताबिक, शव मिलने से एक दिन पहले शाम करीब 6 से 6:30 बजे युवती की परिवार के लोगों से फोन पर बात हुई थी। मौसी ने बताया कि बातचीत के दौरान युवती ने कहा था कि अभी बात नहीं कर सकती। वह बाद में बात करेगी।

इसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया। रात करीब 9:30 बजे तक जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने शोरूम के स्टाफ से जानकारी ली।

स्टाफ ने बताया कि युवती शाम करीब 6:30 बजे से गायब है। उसका मोबाइल शॉप में ही छूट गया है। इसके बाद स्टाफ के लोग मोबाइल लेकर घर पहुंचे।

परिजन इसके बाद House of Bafna पहुंचे। लेकिन उस समय शोरूम बंद था। अगले दिन यानी 2 नवंबर की सुबह परिवार के लोग दोबारा वहां पहुंचे। ऊपर जाकर देखा तो युवती का शव फंदे से लटका हुआ था।

चाची का आरोप- शरीर पर थे चोट और नोचने के निशान

युवती की चाची ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार से पहले जब परिवार के लोग शव को नहला रहे थे, तब शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दिए थे। उन्होंने शरीर पर नोचने के निशान होने का भी दावा किया है।

चाची के मुताबिक, युवती के प्राइवेट पार्ट के पास सूजन थी। वहां रुई भी मिली थी। इन बातों के आधार पर परिवार ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

परिजनों का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए। खासतौर पर शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जानी चाहिए। परिवार चाहता है कि 2 नवंबर की पूरी फुटेज की जांच हो। इससे यह पता चल सकता है कि युवती के साथ आखिरी बार क्या हुआ था और शाम करीब 6:30 बजे के बाद वह कहां थी।

परिवार को मामला दबाए जाने का डर

परिजनों का कहना है कि House of Bafna पूर्व विधायक और भाजपा नेता संतोष बाफना से जुड़ा है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि प्रभावशाली व्यक्ति का शोरूम होने के कारण मामले को दबाने की कोशिश हो सकती है।

परिवार ने पुलिस से बिना किसी दबाव के जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया है। अब वे सिर्फ न्याय चाहते हैं।

परिजनों की मांग है कि शोरूम की CCTV फुटेज की जांच की जाए। घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ हो। युवती के आखिरी समय की गतिविधियों का पता लगाया जाए। साथ ही मौत से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने क्या बताया?

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पुलिस को House of Bafna में एक युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वहां पुलिस ने देखा कि जिस चुन्नी से फंदा बनाया गया था, वह टूट चुका था। युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Tags:
  • पूर्व बीजेपी विधायक संतोष बाफना
  • House of Bafna
  • जगदलपुर युवती की मौत
  • छत्तीसगढ़
  • युवती की मौत
  • जगदलपुर
धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू

By VINAY VERMA

धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी

By Jageshwar Prasad

30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित