भोपाल में लोकतंत्र बचाओ रैली: सीएम मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस ने अदालतों और जजों का अपमान किया
Amresh Kushwaha | Updated:
भोपाल में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 4 नवंबर को बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। इस दौरान अटल पथ पर एक बड़ी सभा हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। दोनों नेताओं ने आपातकाल, चुनाव आयोग, EVM और राहुल गांधी की राजनीति को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने न्यायपालिका का अपमान किया
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब भी अदालत ने कांग्रेस के खिलाफ कोई फैसला दिया, पार्टी ने न्यायपालिका और जजों का अपमान किया। उन्होंने कहा कि देश में लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
पीएम मोदी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं
नड्डा बोले- कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुई सरकारें गिराईं
नड्डा ने देश में लगे आपातकाल (Emergency) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे खुद आपातकाल के भुक्तभोगी रहे हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन मिलकर देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस को अगले 20-30 साल तक सत्ता नहीं मिलेगी
उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को हिट एंड रन बताया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनावों में वोट चोरी के आरोप लगाए थे। लेकिन जब चुनाव आयोग ने हलफनामे के साथ सबूत मांगे, तो पार्टी पीछे हट गई।
EVM पर सवाल उठाने के बजाय हार की वजह तलाशें राहुल गांधी
नड्डा ने राहुल गांधी से कहा कि वे बार-बार EVM और बैलेट पेपर पर सवाल उठाने के बजाय अपनी पार्टी की हार के कारणों पर विचार करें।
FAQs
- भोपाल में लोकतंत्र बचाओ रैली कब हुई थी?
भोपाल में लोकतंत्र बचाओ रैली 4 नवंबर को हुई थी। - सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए हैं?
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर न्यायपालिका का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने का आरोप लगाया है। - बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ किस प्रकार के आरोप लगाए हैं?
बीजेपी ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान सत्ता के दुरुपयोग, 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराने और चुनाव में हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
By Jageshwar Prasad
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी
By Aman Vaishnav
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta