अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग

Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 04, 2026, 18:22 IST
Share
साधारण सभा बुलाने को लेकर कांग्रेस सख्त<br>
साधारण सभा बुलाने को लेकर कांग्रेस सख्त

अजमेर नगर निगम में विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस और निगम प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निगम कमिश्नर गौरव बुढ़ानिया से मुलाकात कर लीगल नोटिस सौंपा। कांग्रेस ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 51 का हवाला देते हुए विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विशेष साधारण सभा नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज

कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में चुनाव के बाद से ही विवाद की स्थिति बनी हुई है। पार्षदों ने निगम की ओर से गठित कमेटियों में प्रतिनिधित्व नहीं देने और भाजपा पार्षद पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए थे।

इसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने निगम के कार्यक्रमों का बहिष्कार भी किया था। इसके बाद से ही महापौर और कमिश्नर से विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की जा रही है।

कमिश्नर को सौंपा लीगल नोटिस

बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर गौरव बुढ़ानिया से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष साधारण सभा नहीं बुलाने पर विरोध जताते हुए लीगल नोटिस सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि पहले ज्ञापन देने के बावजूद बैठक बुलाने को लेकर निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।

फसल बीमा योजना की पोल खुली: 75% किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम, योजना पर उठे सवाल | Crop Insurance Scheme Exposed: 75% Farmers Didn't Get Claim as Per Loss, Questions Raised on Scheme
फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम
04 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सवालों के घेरे में है। राजस्थान सरकार के मूल्यांकन विभाग की एक रिपोर्ट में योजना से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं। फसल नुकसान का सही आकलन नहीं होना, क्लेम की रकम कम मिलना, भुगतान में देरी और बीमा कंपनियों की कमजोर निगरानी जैसी समस्याएं योजना को प्रभावित कर रही हैं।

नगरपालिका अधिनियम की धारा 51 का दिया हवाला

कांग्रेस के लीगल एडवाइजर और महासचिव विवेक पाराशर ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 51 का हवाला दिया। उनके अनुसार, इस धारा के तहत एक-तिहाई से अधिक पार्षदों की मांग पर विशेष बैठक बुलाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि यदि महापौर 7 दिन के भीतर बैठक नहीं बुलाते हैं, तो आयुक्त को बैठक बुलानी होती है।

90-ए अधिकार क्षेत्र विवाद समाप्त: नगरीय विकास विभाग का महा-स्पष्टीकरण, JDA और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र का विवाद सुलझा | 90-A Jurisdiction Dispute Ends: UDH's Grand Clarification, JDA and Municipal Corporation Jurisdiction Dispute Resolved
फुटबॉल बनने से बचे शहरवासी, कृषि भूमि नियमन और 90-A को लेकर UDH ने दूर की उलझन, तय किया JDA और नगर निगम का दायरा
03 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के नगरीय विकास विभाग (UDH) ने कृषि भूमि पर बसने वाली कॉलोनियों के निय​मन को लेकर चल रहे नगर निगम और जेडीए के बीच क्षेत्राधिकार को स्पष्ट कर दिया है। आदेश के अनुसार जयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में स्थित जयपुर नगर निगम साउथ तथा नगर परिषद सीकर की सीमा तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।

महापौर और कमिश्नर को पहले भी दिया था ज्ञापन

विवेक पाराशर के मुताबिक, कांग्रेस ने 9 तारीख को महापौर और 16 तारीख को निगम आयुक्त से विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की थी। इसके बावजूद बैठक नहीं बुलाए जाने पर अब डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में लीगल नोटिस दिया गया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की करंट से दर्दनाक मौत, 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर सहमति | 8 Laborers Die Due to Electrocution During Road Construction in Jhunjhunu, Agreement Reached on 15 Lakh Compensation and Jobs
झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
03 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं। उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में सड़क निर्माण का ठेकेदार भी शामिल है।

यह खबर क्यों जरूरी है

नगर निगम की साधारण सभा शहर के विकास, जनसमस्याओं और पार्षदों के मुद्दों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच होती है। विशेष बैठक को लेकर विवाद बढ़ने से निगम के कामकाज और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर असर पड़ सकता है।

आगे क्या?

अब निगम प्रशासन की ओर से लीगल नोटिस और विशेष साधारण सभा की मांग पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी। कांग्रेस की मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में मामला कानूनी स्तर पर आगे बढ़ सकता है।

राजस्थान फसल बीमा में दूसरे स्थान पर: किसानों को मिले ₹8697 करोड़, ₹800 करोड़ से अधिक के दावे लंबित | Rajasthan Ranks Second in Crop Insurance: Farmers Received ₹8697 Crore, Over ₹800 Crore Claims Pending
राजस्थान फसल बीमा भुगतान में दूसरे नंबर पर, किसानों को मिले 8 हजार 697 करोड़ रुपए; 800 करोड़ से ज्यादा के दावे अब भी लंबित
03 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के किसानों के लिए फसल बीमा योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। वित्त वर्ष 2023-24 से जुलाई 2026 तक प्रदेश के किसानों को फसल बीमा के तहत करीब 8 हजार 697 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इस अवधि में राजस्थान से लगभग 11 करोड़ दावे प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या का निस्तारण किया गया। हालांकि, करीब 800 करोड़ रुपए से अधिक के दावे अब भी लंबित हैं। दावों के भुगतान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि लंबित राशि के मामले में आंध्र प्रदेश के बाद प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

Tags:
  • अजमेर नगर निगम
  • कांग्रेस लीगल नोटिस
  • अजमेर निगम विवाद
  • विशेष साधारण सभा
  • गौरव बुढ़ानिया
  • डॉ राजकुमार जयपाल
  • राजस्थान नगरपालिका अधिनियम
  • धारा 51
  • Ajmer Municipal Corporation
  • Congress Ajmer
भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई

By Ashish Bhardwaj

भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई
पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!

By Umeshwari Baghel

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!
कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल

By Neel Tiwari

कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल
राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड
MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?

By Atul Dwivedi

MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?
फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम

By Mukesh Sharma

फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम
CM मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, रोशनी लौटने की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CM मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, रोशनी लौटने की उम्मीद