झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

Ashish Bhardwaj | Nov 03, 2026, 11:59 IST
Share
8 मजदूरों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा
8 मजदूरों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं। उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में सड़क निर्माण का ठेकेदार भी शामिल है।

सात घंटे के धरने के बाद मुआवजे पर सहमति

आठ मौतों के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। करीब सात घंटे तक धरना और प्रशासन से बातचीत चली। शाम को सहमति बनी कि प्रत्येक मृतक के परिवार को अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और घटना की जांच के निर्देश दिए।

11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से हुआ हादसा

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था। छापोली से कदमकुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर सीसी सड़क बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान रोड़ी-बजरी मिलाने वाली मिक्सर मशीन को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया। इसके बाद मशीन में करंट फैल गया और उसके आसपास मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29), पवन गुर्जर (23), ठेकेदार विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) के रूप में हुई है। इनमें चार मजदूर हालेड़ा मंडावरा गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार से जुड़े बताए गए हैं। बाकी मृतक छापोली और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे।

हादसे में पांच लोग झुलस गए। इनमें गीता देवी, संतरा देवी, मंजू देवी, महेंद्र और गीगाराम शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के इलाज की जानकारी ली।

बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बिजली लाइन पहले सड़क से दूर थी, लेकिन कुछ दिन पहले पोल और लाइन की स्थिति बदली गई। इसके बाद तार सड़क के ऊपर आ गए और नीचे लटकने लगे। ग्रामीणों का दावा है कि लाइन की ऊंचाई कम होने के कारण मशीन उससे टकराई।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद बिजली बंद कराने के लिए ग्रिड सब स्टेशन पर फोन किया गया, लेकिन कर्मचारियों ने कॉल नहीं उठाया। ऑटो कट सिस्टम के काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, लाइन की वास्तविक ऊंचाई, पोल शिफ्टिंग और बिजली आपूर्ति बंद होने में हुई देरी जैसे तकनीकी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग आज, 41+ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर | Rajasthan Panchayat Elections: Third Phase Voting Today, Prestige of BJP-Congress at Stake in 41+ Assembly Constituencies
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
03 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज आज, 3 नवंबर को 27 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों के 2,496 वार्डों में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इस चुनाव में भाजपा के 26 और कांग्रेस व अन्य दलों के 15 विधायकों की सियासी परीक्षा भी होगी। कई सीटों पर 3 से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चंदा जुटाकर बनवा रहे थे सड़क

इस हादसे की एक और अहम बात है। जिस सड़क के निर्माण के दौरान आठ लोगों की जान गई, उसे गांव के लोग अपने स्तर पर बनवा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, कदमकुंड मंदिर तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर का रास्ता लंबे समय से खराब था। इसके लिए वे करीब पांच साल से जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे थे।

प्रशासन की ओर से रास्ते को वन विभाग की जमीन से जुड़ा बताते हुए जरूरी अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क बनाने का फैसला किया। हालांकि, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सड़क का काम सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि जनसहयोग से कराया जा रहा था। जमीन वन विभाग की होने के कारण जरूरी प्रक्रिया पूरी किए बिना निर्माण करना नियमों के अनुरूप नहीं था।

झुंझुनूं: करंट से 8 मजदूरों की मौत, 5 की हालत गंभीर, प्रशासन और ग्रामीणों में तनाव | Jhunjhunu: 8 laborers dead due to electrocution, 5 in critical condition, tension between administration and villagers
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से
02 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। कदम कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हादसे पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि तकनीकी अधिकारियों को मौके पर भेजकर हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। यदि बिजली विभाग की ओर से कोई तकनीकी या प्रशासनिक चूक सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। अब जांच में यह साफ होना बाकी है कि हाईटेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए और मशीन के संपर्क में आने के बाद बिजली आपूर्ति तत्काल बंद क्यों नहीं हुई।

NCL भर्ती परीक्षा रद्द: फर्जीवाड़े की सजा सभी को? हाईकोर्ट में चुनौती, 23 नवंबर को अगली सुनवाई | NCL Recruitment Exam Cancelled: Punishment for Fraud for All? Challenged in High Court, Next Hearing on November 23
कुछ ने किया फर्जीवाड़ा, भुगतेंगे सभी अभ्यर्थी? NCL का भर्ती परीक्षा रद्द करने को हाईकोर्ट में चुनौती
02 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की सहायक फोरमैन भर्ती 2026 को लेकर विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कंपनी ने परीक्षा के दो केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पाए जाने के बाद पूरी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। अब इस फैसले को उन अभ्यर्थियों ने चुनौती दी है, जो परीक्षा में सफल होकर दस्तावेज सत्यापन की सूची में जगह बना चुके थे।

Tags:
  • झुंझुनू हादसा
  • हाई टेंशन लाइन करंट
  • सड़क निर्माण मजदूर मौत
  • छापोली गांव
  • मुआवजा 15 लाख
  • बिजली विभाग लापरवाही
  • Jhunjhunu electrocution
  • high tension line workers
जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी
साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट

By Aman Vaishnav

साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट
भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी

By VINAY VERMA

भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी
मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव

By Arohi Raj

मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

By Kaushiki

भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा