राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा
Jageshwar Prasad | Nov 03, 2026, 11:46 IST
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों पर बोर्ड का शिकंजा, ड्राइवर भर्ती में अनुभव का देना होगा पूरा हिसाब
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अब फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों (Fake Experience Certificate) पर सख्ती करेगा। ड्राइवर भर्ती 2024 में अब केवल कंपनी का सर्टिफिकेट काफी नहीं होगा। अभ्यर्थियों को काम का पूरा हिसाब देना होगा। इस भर्ती में अनुभव एक अहम पात्रता शर्त है। इसी वजह से बोर्ड ने दस्तावेज जांच में सख्ती बढ़ाई है।
अनुभव प्रमाण पत्र में अब क्या देना होगा?
नए प्रारूप में अभ्यर्थी को कंपनी का पूरा विवरण देना होगा। फर्म कहां रजिस्टर्ड है और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है, यह बताना होगा। पता और ईमेल आईडी भी दर्ज करनी होगी।
वाहन और काम की अवधि का ब्योरा
ऑनरैरियम का भुगतान कैसे साबित होगा
4508 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में
प्रारंभिक परिणाम में 4508 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं। यह संख्या 2756 पदों से काफी ज्यादा है। अब स्टेट मोटर गैराज विभाग को दस्तावेज सत्यापन (document verification) का काम करना है।
दस्तावेजों की जांच नवंबर के मध्य में शुरू हो सकती है। इसके पूरा होने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी होगा। उसके बाद संबंधित विभाग नियुक्ति देगा।
भर्ती की शर्तें क्या हैं?
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बदला गया प्रारूप
"इसमें किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा ना हो। इसलिए अनुभव प्रमाण पत्र के प्रारूप में बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी को अपने अनुभव को लेकर पूरी डिटेल देनी होगी। इससे फर्जी तरीके से अनुभव प्रमाण पत्र पर अंकुश लगेगा। अगर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
- आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
FAQs
- राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में अनुभव प्रमाण पत्र के नए प्रारूप में क्या विवरण देना होगा?
अभ्यर्थी को अपने काम की हर जानकारी भरनी होगी, जिसमें कंपनी का पूरा विवरण, रजिस्ट्रेशन नंबर, पता, ईमेल आईडी, वाहन का विवरण, रजिस्ट्रेशन नंबर और काम की अवधि शामिल हैं। - ड्राइवर भर्ती 2024 में दस्तावेज सत्यापन कब से शुरू होगा?
दस्तावेज सत्यापन नवंबर के मध्य में शुरू हो सकता है, इसके पूरा होने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी होगा। - इस ड्राइवर भर्ती के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है, साथ ही हल्के या भारी वाहन का लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj