बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

VINAY VERMA | Nov 03, 2026, 10:43 IST
Share
नारायणपुर से बालोद भेजे गए अफसर, महादेव सट्टा ऐप मामले और जगरगुंडा पोस्टिंग को लेकर फिर उठी चर्चा
नारायणपुर से बालोद भेजे गए अफसर, महादेव सट्टा ऐप मामले और जगरगुंडा पोस्टिंग को लेकर फिर उठी चर्चा

छत्तीसगढ़ पुलिस के 33 अधिकारियों की नई तबादला सूची में एक नाम ऐसा है, जिसकी पोस्टिंग ने पुराने मामलों की चर्चा फिर शुरू कर दी है। नाम है अभिषेक माहेश्वरी का। नारायणपुर की 16वीं वाहिनी में उप सेनानी की जिम्मेदारी संभाल रहे माहेश्वरी को अब बालोद की 21वीं वाहिनी में भेजा गया है।

यह सामान्य प्रशासनिक फेरबदल दिखता है, लेकिन उनके पुराने पदस्थापना रिकॉर्ड और महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में सामने आए आरोपों के कारण इस बदलाव पर सवाल उठ रहे हैं। बस्तर से बालोद पहुंचने के बाद वे राजधानी रायपुर के भी पहले से ज्यादा करीब हो गए हैं।

जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक: सौरभ चंद्राकर की सट्टा किंग बनने की चौंकाने वाली कहानी | From Juice Shop to Dubai's Burj Khalifa: The Shocking Story of Saurabh Chandrakar Becoming a Betting King
जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक, सौरभ चंद्राकर की चौंकाने वाली कहानी, भिलाई का लड़का बना दुबई का सट्टा किंग
02 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>कभी भिलाई की कपड़ा दुकानों में 12 से 14 हजार रूपए महीने की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर आज देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में से एक, महादेव ऐप का प्रमुख प्रमोटर है। दुबई में 200 करोड़ रूपए की शादी, विदेशी नागरिकता, हजारों एजेंटों का नेटवर्क और करीब 1700 करोड़ रूपए की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई।

बस्तर में पोस्टिंग, राजधानी में मौजूदगी

माहेश्वरी को 6 मार्च 2024 के शासनादेश के तहत सुकमा जिले के जगरगुंडा कैंप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। 10 मार्च को पुलिस मुख्यालय से कार्यमुक्त होने के बाद उन्होंने 16 मार्च को वहां आमद दी। जगरगुंडा नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाका है। यहां तैनात अधिकारी पर अभियान की निगरानी और फोर्स मूवमेंट जैसे अहम कामों की जिम्मेदारी होती है।

लेकिन इस पदस्थापना के दौरान उनके राजधानी में रहने का मामला भी सामने आया। उपलब्ध पदस्थापना दस्तावेजों और 10 जुलाई 2024 के बस्तर आईजी के पत्र से जुड़े विवरणों के मुताबिक, माहेश्वरी 2 अप्रैल से 10 मई 2024 तक विवेचना संबंधी काम के लिए मौखिक अनुमति के आधार पर रायपुर में मौजूद रहे। इसके अलावा 6 से 8 जुलाई तक न्यायालयीन पेशी के सिलसिले में बलौदाबाजार और रायपुर में उनकी मौजूदगी का भी उल्लेख है।

सवाल यह है कि नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात अधिकारी को करीब डेढ़ महीने तक राजधानी में रहने की अनुमति किसने दी? क्या इसके लिए लिखित आदेश जारी हुआ था या मौखिक अनुमति से ही काम चलाया गया? बस्तर में तैनाती के बाद आमतौर पर अधिकारियों को लंबे समय तक वहीं जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसे में यह मामला पुलिस की कमांड व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़ा है।

महादेव ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश होगा | Mahadev App accused Saurabh Chandrakar to be produced in Raipur's Special CBI Court by November 4
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश
02 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के बाद अब उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने 2 नवंबर को सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर देने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है

महादेव सट्टा मामले में 35 लाख रुपये का जिक्र

माहेश्वरी का नाम महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में भी सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय की अभियोजन शिकायत में दर्ज बयानों के मुताबिक, निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा ने अपने बयान में माहेश्वरी को हर महीने 35 लाख रुपये दिए जाने की बात कही थी। शिकायत में सट्टा नेटवर्क को कथित संरक्षण देने और रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए रकम उपलब्ध कराने से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख किया गया था।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि अभियोजन शिकायत में दर्ज बयान अपने आप में आरोप है, कोई अंतिम न्यायिक निष्कर्ष नहीं। इसकी जांच और अदालत में आरोपों की पुष्टि अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। लेकिन इतनी बड़ी रकम के कथित लेन-देन का जिक्र किसी पुलिस अधिकारी के नाम के साथ आना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है।

सौरभ चंद्राकर की रिमांड, 503 पदों पर बस्तर फाइटर भर्ती, UCC ड्राफ्ट: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें | Sourav Chandrakar's Remand, 503 Bastar Fighter Recruitment, UCC Draft: Chhattisgarh's Big News
CG Top News : सौरभ चंद्राकर की रिमांड, 503 पदों पर भर्ती और UCC ड्राफ्ट समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार, अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा,वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा समेत दिनभर की बड़ी खबरें।

तीन साल बस्तर में रहने की परंपरा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस्तर में पोस्टिंग के दौरान वहां रहने की अवधि को लेकर कोई लिखित नियम नहीं है। हालांकि, सामान्य परंपरा के अनुसार, तीन साल से पहले बस्तर से वापसी मुश्किल होती है। विशेष परिस्थितियों में कुछ ही दिनों में वापसी संभव है।

सीबीआई की टीम घर तक पहुंची

मार्च 2025 में महादेव सट्टा मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम माहेश्वरी के राजनांदगांव स्थित आवास पहुंची थी। घर बंद मिलने पर टीम ने उसे सील कर दिया। अगले दिन टीम फिर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। इस कार्रवाई के बाद भी यह सवाल बना रहा कि मामले में जांच की स्थिति क्या है और अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

छत्तीसगढ़ की चिट्ठी
अब बिना वारंट के हो सकती है गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ के कलेक्टरों को सुपर पॉवर
26 Sept 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह कई बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले हुए। सरकार ने 33 जिलों के कलेक्टरों को रासुका के तहत कार्रवाई की शक्ति दी। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को नया प्रदेश प्रभारी बनाया। इसके अलावा नए डीजीपी की तैयारी, झीरम कांड भी चर्चा में रहे।

पुराने सवाल, नई जिम्मेदारी

पिछली सरकार के दौरान माहेश्वरी की प्रशासनिक पहुंच और पुलिस महकमे में उनके कथित प्रभाव को लेकर चर्चाएं होती रही थीं। कुछ अधिकारियों के नेटवर्क और सत्ता के करीबी माने जाने वाले लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे। हालांकि, इन चर्चाओं को किसी आधिकारिक जांच का निष्कर्ष नहीं माना जा सकता।

अब सरकार बदल चुकी है। पुलिस मुख्यालय में भी नई प्रशासनिक व्यवस्था है। ऐसे में सवाल है कि क्या बालोद में नई जिम्मेदारी देने से पहले माहेश्वरी के पुराने पदस्थापना रिकॉर्ड और महादेव सट्टा मामले में सामने आए आरोपों की समीक्षा की गई? क्या जगरगुंडा में मौखिक अनुमति से राजधानी में रहने के मामले में कोई जवाबदेही तय हुई? और सीबीआई की कार्रवाई के बाद जांच कहां तक पहुंची?

नारायणपुर से बालोद तक का तबादला भले ही एक प्रशासनिक आदेश हो, लेकिन इसके साथ जुड़े पुराने सवालों के जवाब अब भी बाकी हैं। पुलिस मुख्यालय की चुप्पी के बीच नई पोस्टिंग ने इन सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है।

  1. महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में माहेश्वरी का नाम क्यों आया है?
    महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में माहेश्वरी का नाम सामने आने का कारण यह है कि एक निलंबित एएसआई के बयान में उन्हें हर महीने 35 लाख रुपये दिए जाने का उल्लेख किया गया है, जिससे उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सट्टा नेटवर्क को संरक्षण दिया।
  2. जगरगुंडा में पोस्टिंग के दौरान अभिषेक माहेश्वरी रायपुर में क्यों रहे थे?
    उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, वे 2 अप्रैल से 10 मई 2024 तक विवेचना संबंधी काम के लिए मौखिक अनुमति के आधार पर रायपुर में मौजूद रहे थे।
  3. सीबीआई की टीम ने अभिषेक माहेश्वरी के घर पर क्या कार्रवाई की थी?
    घर बंद मिलने पर सीबीआई की टीम ने उसे सील कर दिया था। अगले दिन टीम दोबारा पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।
Tags:
  • Mahadev Satta Case
  • Additional SP Transfer
  • अभिषेक माहेश्वरी
  • बस्तर
  • महादेव सट्टा
  • महादेव सट्टा एप
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च
ग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की छाती पर पैर रख गला घोंटा, रात भर शव के पास सोया, गांव जाकर बोला- हार्ट अटैक से हुई मौत

By Aman Vaishnav

ग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की छाती पर पैर रख गला घोंटा, रात भर शव के पास सोया, गांव जाकर बोला- हार्ट अटैक से हुई मौत
शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम

By Aman Vaishnav

शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम
सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल