CG Top News : सौरभ चंद्राकर की रिमांड, 503 पदों पर भर्ती और UCC ड्राफ्ट समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Nov 02, 2026, 20:32 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार, अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा,वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा समेत दिनभर की बड़ी खबरें।

सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद जांच एजेंसियों की निगाहें अब प्रोटेक्शन मनी नेटवर्क पर टिक गई हैं। ओमान की राजधानी मस्कट से भारत पहुंचे सौरभ को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी है। इसके बाद उससे रिमांड पर पूछताछ की संभावना है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

देश में आगामी जनगणना 2027 इस बार डिजिटल तरीके से होगी। जनगणना 2027 स्व-गणना की सुविधा से नागरिक भी सीधे इसमें हिस्सा ले सकेंगे। वे स्मार्टफोन या वेब पोर्टल से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर कागज पर नहीं, बल्कि एक विशेष मोबाइल एप में डेटा दर्ज करेंगे। रायपुर में इसके लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के लिए वेतन, न्यूनतम मजदूरी और भुगतान से जुड़े नियम बदल गए हैं। राज्य सरकार ने करीब छह दशक पुराने श्रम नियमों को खत्म कर नई मजदूरी संहिता लागू कर दी है। अब हर कर्मचारी को वेतन पर्ची देना अनिवार्य होगा। कंपनियों और दूसरे प्रतिष्ठानों को कर्मचारियों के वेतन यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बस्तर संभाग में पुलिस विभाग ने बस्तर फाइटर आरक्षक के कुल 503 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सुकमा जिले में 375 और दंतेवाड़ा जिले में 128 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग में एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन ने मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से आदेश जारी करते हुए खनिज शाखा के कुल 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस तबादला सूची में उप संचालक (खनि प्रशासन), खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी और खनि निरीक्षक स्तर के अफसर शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के बाद अब उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने 2 नवंबर को सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर देने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया हैयह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार दिसंबर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इसका ड्राफ्ट पेश कर सकती है। इससे पहले समिति 30 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। प्रस्तावित ड्राफ्ट में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कई अहम नियम शामिल किए जा सकते हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • महादेव सट्टा
  • सौरभ चंद्राकर
  • प्रोटेक्शन मनी
  • जनगणना 2027
  • वेतन पर्ची
  • मजदूरी संहिता
  • बस्तर फाइटर भर्ती
  • आरक्षक भर्ती
  • खनिज विभाग तबादला
  • समान नागरिक संहिता
जिस पिता पर था भरोसा, उसी ने दी मौत की सुपारी! बेटे की हत्या के लिए दिए थे 3 लाख

By Amresh Kushwaha

जिस पिता पर था भरोसा, उसी ने दी मौत की सुपारी! बेटे की हत्या के लिए दिए थे 3 लाख
एमपी प्री PG काउंसलिंग में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए 30% सीटों की सीमा तय

By Neel Tiwari

एमपी प्री PG काउंसलिंग में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए 30% सीटों की सीमा तय
जयपुर के विद्याधर का बाग में शादी-पार्टियों पर रोक, हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट टेंडर पर भी उठाए सवाल

By Mukesh Sharma

जयपुर के विद्याधर का बाग में शादी-पार्टियों पर रोक, हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट टेंडर पर भी उठाए सवाल
डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक हाथ में फट गया फोन, क्लिनिक में मचा हड़कंप

By Amresh Kushwaha

डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक हाथ में फट गया फोन, क्लिनिक में मचा हड़कंप
हाथ-पैर हिल रहे हों, फिर भी चाहिए 16-18 साल की सुंदर महिला, विधायक पन्नालाल शाक्य ने कसा अधिकारियों पर तंज

By Sandeep Kumar

हाथ-पैर हिल रहे हों, फिर भी चाहिए 16-18 साल की सुंदर महिला, विधायक पन्नालाल शाक्य ने कसा अधिकारियों पर तंज
वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा

By VINAY VERMA

वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा
गैर-RAS अफसरों के IAS चयन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने के निर्देश

By Mukesh Sharma

गैर-RAS अफसरों के IAS चयन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने के निर्देश