डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक हाथ में फट गया फोन, क्लिनिक में मचा हड़कंप
Amresh Kushwaha | Nov 02, 2026, 19:47 IST
ग्वालियर के एक क्लिनिक में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे युवक के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फट गया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक के अंदर अचानक मोबाइल फोन फटने से हड़कंप मच गया। एक युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। घटना के समय क्लिनिक में नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे।
मोबाइल से आग निकलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, स्टाफ ने तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, घटना ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक की है। रविवार, 01 नवंबर को एक युवक डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचा था। वह क्लिनिक में मौजूद था, तभी अचानक उसके हाथ में मोबाइल फोन फट गया।
मोबाइल ब्लास्ट होते ही फोन से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। अचानक हुए धमाके से क्लिनिक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त क्लिनिक में कई मरीजों के साथ नवजात बच्चे भी मौजूद थे। ऐसे में मोबाइल में आग लगने से खतरा बढ़ गया था। हालांकि, क्लिनिक के स्टाफ ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। बाहर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। स्टाफ की सूझबूझ से आग आगे नहीं फैल सकी। इस घटना में युवक सहित किसी भी मरीज या नवजात बच्चे को चोट नहीं आई।
क्लिनिक में हुए मोबाइल ब्लास्ट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फोन फटने के बाद आग लगने और लोगों के बीच मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।
घटना के बाद मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासकर Battery Overheating और बैटरी में खराबी से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, इस मोबाइल में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि क्लिनिक स्टाफ की तत्परता से आग समय रहते बुझा दी गई और वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक फटा फोन
मोबाइल ब्लास्ट होते ही फोन से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। अचानक हुए धमाके से क्लिनिक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्वालियर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: क्लिनिक में डॉक्टर को दिखा रहा था मरीज, हाथ में ही फट गया मोबाइल! 📱💥🔥🔹 दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक में अचानक फोन में हुआ ब्लास्ट, निकली आग की लपटें#Gwalior #MobileBlast #ViralVideo #CCTVFootage #MadhyaPradesh #BatteryExplosion https://t.co/3cVFDYv5Mv
— Amresh Kushwaha (@amresh_kush) November 2, 2026
क्लिनिक में मौजूद थे नवजात बच्चे और मरीज
CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
घटना के बाद मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासकर Battery Overheating और बैटरी में खराबी से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, इस मोबाइल में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि क्लिनिक स्टाफ की तत्परता से आग समय रहते बुझा दी गई और वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
हाथ-पैर हिल रहे हों, फिर भी चाहिए 16-18 साल की सुंदर महिला, बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कसा तंज
By Sandeep Kumar
वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा
By VINAY VERMA
गैर-RAS अफसरों के IAS चयन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने के निर्देश
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश
By VINAY VERMA
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
By Atul Dwivedi
2027 तक के लिए प्रशासनिक आदेश: जनगणना के बीच अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर GAD ने लगाई रोक, बदल पाएंगे तैनाती
By VINAY VERMA
बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पाई AIR 138, IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की कहानी
By Jageshwar Prasad