जिस पिता पर था भरोसा, उसी ने दी मौत की सुपारी! बेटे की हत्या के लिए दिए थे 3 लाख

Amresh Kushwaha | Nov 02, 2026, 20:28 IST
Share
भिंड में बेटे की हत्या की सुपारी देने के आरोप में पिता समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने बोरे में मिले शव की गुत्थी सुलझाई।
भिंड में बेटे की हत्या की सुपारी देने के आरोप में पिता समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने बोरे में मिले शव की गुत्थी सुलझाई।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बोरे में बंद मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या की साजिश कथित तौर पर उसके पिता ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक, बेटे की शराब पीने की आदत से परेशान पिता ने तीन लोगों को हत्या के लिए तीन लाख रुपए देने का वादा किया था।

इसके बाद वह बेटे को ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकालकर आरोपियों के हवाले कर आया था। पुलिस ने इस मामले में पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेटे की शराब की लत से परेशान था पिता

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उरई का रहने वाला रशीद तेल का कारोबार करता है। उसका बेटा रईस शराब पीने का आदी था। उसकी इस आदत से परिवार के लोग काफी परेशान थे। बेटे की शराब की लत छुड़ाने के लिए रशीद ने उसे ग्वालियर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान उसने बेटे की हत्या कराने की योजना बना ली थी।

इसके लिए रशीद ने अपने इलाके में रहने वाले अमजद खान, सानू खान और इस्माइल से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार, तीनों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची गई और इसके बदले तीन लाख रुपए देने की बात तय हुई थी।

MP में अफसरों का हत्यारा माफिया: ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! कितने मामलों में हुई सजा? | MP's Officer Killer Mafia: Went on Duty, Met Death! How Many Cases Resulted in Conviction?
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
02 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं।

नशा मुक्ति केंद्र से निकालकर आरोपियों को सौंपा

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को रशीद ग्वालियर पहुंचा और अपने बेटे रईस को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकाला था। इसके बाद वह उसे सिरोल इलाके में लेकर गया था। यहां पहले से ही तीनों आरोपी कार लेकर मौजूद थे। आरोप है कि रशीद ने रईस को उनके हवाले कर दिया और खुद बस में बैठकर उरई स्थित अपने घर लौट गया था।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर गला दबाकर रईस की हत्या कर दी थी।

बोरे में शव रखकर सड़क किनारे फेंका

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने रईस के शव को एक बोरे में बंद कर दिया था। शव के साथ बोरे में नमक और डिटर्जेंट भी रखा गया था। इसके बाद आरोपी शव को भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में मानपुरा गांव के पास सड़क किनारे फेंककर चले गए थे।

सड़क किनारे बोरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान करने और उसकी मौत की वजह पता लगाने पर ध्यान दिया गया था।

ग्वालियर: डॉक्टर के क्लिनिक में मरीज का फोन फटा, नवजात बच्चों के बीच मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद | Gwalior: Patient's phone explodes in doctor's clinic, chaos among newborns, captured on CCTV
डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक हाथ में फट गया फोन, क्लिनिक में मचा हड़कंप
02 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक के अंदर अचानक मोबाइल फोन फटने से हड़कंप मच गया। एक युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। घटना के समय क्लिनिक में नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे।

CCTV फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी थी। पुलिस ने कार का पता लगाया तो उसका संबंध उत्तर प्रदेश के उरई से निकला था। इसके बाद जांच टीम उरई पहुंची और वाहन के बारे में जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया कि कार कुछ लोगों ने किराये पर ली थी। पुलिस ने कार का इस्तेमाल करने वाले लोगों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की। इसी दौरान हत्या से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं।

'प्यार से दें तो रख लेता हूं' कहने वाले इंजीनियर सस्पेंड, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद बयान पड़ा भारी | 'If given with love, I accept it' Engineer suspended after controversial statement to Lokayukta
'प्यार से दें तो रख लेता हूं' कहने वाले इंजीनियर सस्पेंड, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
31 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले कुछ समय पहले में एक अफसर को बयान देना महंगा पड़ा था। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार ने रिश्वत पर बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि रिश्वत मांगना गलत है। लेकिन कोई खुशी से या प्यार से पैसे दे, तो रख लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई फिक्स कमीशन नहीं है।

पिता समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस Murder Case में मृतक रईस के पिता रशीद के साथ अमजद खान, सानू खान और इस्माइल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि बेटे की शराब की लत से परेशान रशीद ने उसकी हत्या के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी तय की थी। आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद शव को भिंड में फेंक दिया था।

फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • पिता ने दी बेटे के मौत की सुपारी
  • शराब पीने का आदी
  • नशा मुक्ति केंद्र
  • नशा मुक्ति केंद्र ग्वालियर
  • ग्वालियर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • भिंड
  • Murder Case
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट