राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 03, 2026, 11:13 IST
गांवों की सरकार चुनने आज निकलेंगे 1.06 करोड़ मतदाता
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज आज, 3 नवंबर को 27 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों के 2,496 वार्डों में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इस चुनाव में भाजपा के 26 और कांग्रेस व अन्य दलों के 15 विधायकों की सियासी परीक्षा भी होगी। कई सीटों पर 3 से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।
27 जिलों में आज मतदान
इस चरण में कुल 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता वोट डालेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 9,094 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब मतदाता इन उम्मीदवारों की हार-जीत तय करेंगे।
41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में सियासी परीक्षा
ऐसे में पंचायत चुनाव के नतीजे इन विधायकों के लिए भी अहम होंगे। ग्रामीण इलाकों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है, इसका अंदाजा चुनाव परिणामों से लगेगा।
भरतपुर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
वहीं जिला परिषद वार्डों की संख्या दौसा और हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा 24-24 है। पंचायत समितियों में दौसा के 142 वार्डों में 474 उम्मीदवार मैदान में हैं। भरतपुर के 98 पंचायत समिति वार्डों में 696 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ज्यादातर सीटों पर 3 से 4 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
पंचायत समिति के 2,119 वार्डों में 7,789 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में ज्यादातर सीटों पर त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
एक नजर में तीसरे चरण का चुनाव
- मतदान वाले जिले: 27
- जिला परिषद वार्ड: 377
- जिला परिषद उम्मीदवार: 1,305
- पंचायत समिति वार्ड: 2,119
- पंचायत समिति उम्मीदवार: 7,789
- कुल मतदाता: 1,06,81,567
- कुल प्रत्याशी: 9,094
- मतदान केंद्र: 11,869
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग
By Kaushiki
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा
By Jageshwar Prasad
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
By Aman Vaishnav
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
By VINAY VERMA
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
By Aman Vaishnav
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
By Harrison Masih