राजस्थान फसल बीमा भुगतान में दूसरे नंबर पर, किसानों को मिले 8 हजार 697 करोड़ रुपए; 800 करोड़ से ज्यादा के दावे अब भी लंबित

Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 03, 2026, 16:22 IST
Share
फसल बीमा भुगतान में राजस्थान दूसरे नंबर पर<br>
फसल बीमा भुगतान में राजस्थान दूसरे नंबर पर

राजस्थान के किसानों के लिए फसल बीमा योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। वित्त वर्ष 2023-24 से जुलाई 2026 तक प्रदेश के किसानों को फसल बीमा के तहत करीब 8 हजार 697 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इस अवधि में राजस्थान से लगभग 11 करोड़ दावे प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या का निस्तारण किया गया। हालांकि, करीब 800 करोड़ रुपए से अधिक के दावे अब भी लंबित हैं। दावों के भुगतान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि लंबित राशि के मामले में आंध्र प्रदेश के बाद प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

राजस्थान में किसानों को मिला 8 हजार 697 करोड़ रुपए का फसल बीमा क्लेम

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 से जुलाई 2026 तक राजस्थान के किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 8 हजार 697 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इस अवधि में प्रदेश से करीब 11 करोड़ दावे प्राप्त हुए। किसानों से लगभग 2 हजार 988 करोड़ रुपए प्रीमियम के रूप में जमा किए गए। बड़ी संख्या में दावों का भुगतान किया गया, लेकिन कुछ दावे अब भी लंबित हैं।

महाराष्ट्र पहले, राजस्थान दूसरे नंबर पर

फसल बीमा भुगतान के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में 5.72 करोड़ से ज्यादा दावों के बदले 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया।

राजस्थान 8 हजार 697 करोड़ रुपए के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा, जहां 1.04 करोड़ दावों पर 7 हजार 643 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया।

लंबित क्लेम में आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान

दावों की लंबित राशि के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे है। यहां करीब 2 हजार 700 करोड़ रुपए के दावे लंबित हैं। राजस्थान दूसरे नंबर पर है, जहां 800 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान अभी बाकी बताया गया है। वहीं अंडमान निकोबार और मिजोरम में लंबित दावों की राशि शून्य है।

किसानों के फसल बीमा क्लेम क्यों अटकते हैं?

फसल बीमा का भुगतान कई बार आवेदन में गलत जानकारी या दस्तावेजों की कमी के कारण अटक जाता है। प्रमुख कारण ये हो सकते हैं।

  • बैंक खाते की गलत जानकारी या खाता बंद होना
  • आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में अंतर
  • फसल का नाम या रबी-खरीफ का विवरण गलत भरना
  • फसल नुकसान की सूचना समय पर नहीं देना
  • जमीन के दस्तावेज या जरूरी प्रमाण उपलब्ध नहीं होना
  • फसल नुकसान के विवरण और आवेदन में अंतर
  • बीमा कंपनी की ओर से सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होना
  • फसल नुकसान का आकलन या संबंधित रिकॉर्ड अधूरा होना
ऐसी स्थिति में किसानों को आवेदन की स्थिति जांचनी चाहिए और संबंधित बीमा कंपनी या कृषि विभाग से संपर्क करके कमी दूर करनी चाहिए।

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज: फतेहपुर में पारा 13 डिग्री, अगले 3-4 दिन मौसम साफ | Rajasthan: Hot Days, Cold Nights - Fatehpur's Mercury at 13 Degrees, Clear Weather for Next 3-4 Days
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री
01 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब खत्म हो गया है। शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने लगा है और अगले 3 से 4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। जयपुर, कोटा और अजमेर समेत कई शहरों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

फसल बीमा क्लेम कैसे करें?

फसल बीमा योजना के तहत नुकसान होने पर किसान को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूचना और आवेदन देना होता है।

1. फसल खराब होने की सूचना दें

फसल नुकसान होने पर किसान को टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देनी चाहिए। नुकसान की जानकारी समय पर देना जरूरी है, ताकि संबंधित एजेंसी आवश्यक जांच कर सके।

2. जरूरी जानकारी तैयार रखें

किसान को फसल का नाम, रबी या खरीफ का विवरण, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी और नुकसान का सही विवरण तैयार रखना चाहिए।

3. जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं

आवश्यकतानुसार आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, जमीन से जुड़े दस्तावेज और फसल नुकसान के फोटो या अन्य प्रमाण जमा करने पड़ सकते हैं।

4. आवेदन और नुकसान का विवरण सही भरें

क्लेम आवेदन में फसल का नाम, क्षेत्र और नुकसान की जानकारी सही दर्ज करें। गलत जानकारी के कारण आवेदन में देरी हो सकती है।

5. क्लेम की स्थिति जांचते रहें

आवेदन के बाद किसान अपने क्लेम की स्थिति संबंधित बीमा कंपनी, कृषि विभाग या उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से जांच सकते हैं। यदि आवेदन लंबित है तो उसकी वजह पता करके जरूरी सुधार करवाना चाहिए।

बिना कोचिंग के पहले प्रयास में AIR 138: IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की प्रेरणादायक कहानी | AIR 138 in First Attempt Without Coaching: Inspiring Story of IAS Ravindra Kumar Meghwal
बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पाई AIR 138, IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की कहानी
02 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए जहां लोग वर्षों तक दिल्ली की बड़ी कोचिंगों में लाखों रुपए झोंकते हैं। वहीं कुछ ऐसे युवा भी होते हैं जो अपने आत्मविश्वास, किताबों की सही समझ और सेल्फ स्टडी के दम पर पहले ही प्रयास में इस लक्ष्य को पा लेते हैं।

फर्जी फसल बीमा क्लेम के मामले भी सामने आए

राजस्थान में फसल बीमा योजना के तहत फर्जी तरीके से क्लेम लेने के मामले भी सामने आए हैं। नागौर जिले में इस संबंध में पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां हुई थीं।

ऐसे मामलों में दावों का सत्यापन महत्वपूर्ण हो जाता है। बीमा कंपनियां और संबंधित एजेंसियां आवेदन तथा नुकसान की जानकारी की जांच के बाद भुगतान करती हैं।

जयपुर के विद्याधर का बाग में शादी-पार्टियों पर रोक, हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट टेंडर पर भी उठाए सवाल | Jaipur's Vidhyadhar Ka Bagh banned for weddings and parties, High Court questions restaurant tender
जयपुर के विद्याधर का बाग में शादी-पार्टियों पर रोक, हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट टेंडर पर भी उठाए सवाल
02 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के प्रसिद्ध विद्याधर का बाग में शादी-समारोह, पार्टियों और रेस्टोरेंट के संचालन के साथ ही बाग में रेस्टोरेंट संचालन का टेंडर जारी करने पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि जब यह संपत्ति आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित है और इसके पास वन्यजीवों का इलाका है। यहां व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देने के लिए टेंडर किस आधार पर जारी किया गया

यह खबर क्यों जरूरी है

राजस्थान में बड़ी संख्या में किसान फसल बीमा योजना से जुड़े हैं। करीब 800 करोड़ रुपए से अधिक के लंबित दावे किसानों के लिए चिंता का विषय हैं। सही समय पर नुकसान की सूचना देने और सही दस्तावेज जमा करने से क्लेम प्रक्रिया में देरी कम हो सकती है। किसानों को आवेदन की प्रक्रिया और लंबित भुगतान के कारणों की जानकारी होना जरूरी है।

आगे क्या?

किसानों को लंबित क्लेम की स्थिति जांचकर जरूरी दस्तावेज और जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को भी लंबित दावों का समय पर निस्तारण करना होगा। फसल नुकसान की सूचना समय पर देने और आवेदन सही भरने से भुगतान प्रक्रिया आसान हो सकती है।

लोकसभा स्पीकर के OSD को धमकी: कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस, दर्ज हुआ मामला | Threat to Lok Sabha Speaker's OSD: Congress leader Prahlad Gunjal receives police notice, case registered
लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस
03 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के कोटा जिले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और प्रशासनिक अमले के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। गुंजल पर लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता को खुली धमकियां देने और विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। अब इस मामले में पुलिस ने प्रहलाद गुंजल पर शिकंजा कसते हुए उन्हें नोटिस थमाया है।

Tags:
  • राजस्थान फसल बीमा
  • फसल बीमा क्लेम
  • किसानों का बीमा भुगतान
  • लंबित फसल बीमा
  • फसल बीमा आवेदन
  • क्लेम अटकने के कारण
  • किसान बीमा योजना
  • फसल नुकसान मुआवजा
  • Crop Insurance
  • PMFBY
एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति

By Amresh Kushwaha

एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का भी डिजिटल रिकॉर्ड, रोजाना दोपहर 1:30 बजे तक दर्ज करनी होगी उपस्थिति

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का भी डिजिटल रिकॉर्ड, रोजाना दोपहर 1:30 बजे तक दर्ज करनी होगी उपस्थिति
दो करोड़ को समझाया, फिर भी 161 करोड़ लुटाए, जागरुकता अभियान के बाद भी 10 महीने में साइबर ठगों ने लगाई चपत

By Arun Tiwari

दो करोड़ को समझाया, फिर भी 161 करोड़ लुटाए, जागरुकता अभियान के बाद भी 10 महीने में साइबर ठगों ने लगाई चपत
लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस

By Jageshwar Prasad

लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस
बीकानेर में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 28 हजार किलो दूषित मैदा सीज; 400 किलो फफूंद लगा मावा नष्ट

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 28 हजार किलो दूषित मैदा सीज; 400 किलो फफूंद लगा मावा नष्ट
एमपी में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम

By Arohi Raj

एमपी में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम
राजस्थान में सुबह छाया कोहरा, दिन में तेज धूप; रात में बढ़ने लगी सर्दी, 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सुबह छाया कोहरा, दिन में तेज धूप; रात में बढ़ने लगी सर्दी, 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान