धनतेरस पर सोने ने 10 साल में दिया 365% रिटर्न: 2016 में लगाए होते एक लाख रुपए तो आज होते करीब 4.5 लाख, जानिए कितना बढ़ा भाव

Sandeep Kumar | Nov 04, 2026, 23:58 IST
Share
धनतेरस पर सोने ने 10 साल में दिया 365% रिटर्न, 1 लाख के हुए 4.5 लाख
धनतेरस पर सोने ने 10 साल में दिया 365% रिटर्न, 1 लाख के हुए 4.5 लाख

भारत में धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन पिछले 10 साल में सोना सिर्फ गहने खरीदने का जरिया नहीं, बल्कि निवेश का अच्छा विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान सोने की कीमतों में करीब 365% की बढ़ोतरी हुई है। अगर किसी ने 2016 में धनतेरस पर 1 लाख रुपए का सोना खरीदा होता, तो 2026 में उसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए होती।

बीते 10 साल में सोने ने सालाना करीब 16% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है।

2016 में 30 हजार का सोना अब 1.39 लाख के पार

MCX के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में धनतेरस के दिन सोने का भाव 29 हजार 989 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 3 नवंबर 2026 को सोने की कीमत 1,39,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। यानी 10 साल में सोना करीब 4.65 गुना महंगा हो गया। इस दौरान निवेशकों को करीब 365% का Return मिला। उदाहरण के लिए, 2016 में 1 लाख रुपए में खरीदे गए सोने की कीमत आज करीब 4.65 लाख रुपए होती। यह कीमत केवल सोने के भाव के आधार पर है। इसमें मेकिंग चार्ज, टैक्स या बेचते समय होने वाली कटौती शामिल नहीं है।

दिल्ली में 30 हजार 590 रुपए था सोने का भाव

ऑगमोंट (Augmont) की चीफ रिसर्च ऑफिसर रेनीशा चेनानी के मुताबिक, 2016 में धनतेरस पर दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 30,590 रुपए था। इस साल धनतेरस से पहले मुंबई में सोने की हाजिर कीमत करीब 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इन कीमतों के हिसाब से सोने ने 10 साल में करीब 348% का रिटर्न दिया है।

जयपुर में 1.23 लाख रुपए किलो बिक रही सोने की मिठाई, 9 ग्राम की अशर्फी की कीमत 1,111 रुपए | Gold sweet selling at Rs 1.23 lakh per kg in Jaipur, 9 gram ashrafi priced at Rs 1,111
जयपुर में 1.23 लाख रुपए किलो बिक रही सोने की मिठाई, नौ ग्राम की अशर्फी की कीमत 1 हजार 111 रुपए
04 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिवाली पर मिठाई खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों को जयपुर में इस बार एक बेहद खास और महंगी मिठाई देखने को मिल रही है। यहां ‘त्योहार अशर्फी’ नाम से सोने की परत वाली मिठाई पेश की गई है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान हो सकते हैं। इस मिठाई का एक पीस सिर्फ 9 ग्राम का है, लेकिन इसकी कीमत 1 हजार 111 रुपए रखी गई है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1.23 लाख रुपए बैठती है। इसे दिवाली पर खास और महंगे गिफ्ट के रूप में तैयार किया गया है।

हर साल मिला 16% से ज्यादा रिटर्न

पिछले एक दशक में सोने ने निवेशकों को सालाना करीब 16.2% से 16.58% तक का औसत रिटर्न दिया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर साल सोने की कीमत इतनी ही बढ़ी। कुछ सालों में सोना सस्ता भी हुआ, जबकि कुछ सालों में इसकी कीमत तेजी से बढ़ी। इस साल जनवरी के आखिर में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। इसके बाद कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली।

सोने ने महंगाई को भी पीछे छोड़ा

पिछले 10 साल में सोने की कीमतें महंगाई के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ी हैं। रेनीशा चेनानी के मुताबिक, इस दौरान सोने का सालाना औसत रिटर्न 16.58% रहा। वहीं, कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) में सालाना औसतन 3.82% की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2016-17 में CII 264 था, जो 2026-27 में बढ़कर 384 हो गया। यानी 10 साल में यह इंडेक्स करीब 45% बढ़ा। इस दौरान सोने ने महंगाई के मुकाबले सालाना करीब 12 प्रतिशत अंक ज्यादा रिटर्न दिया।

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: जानें क्यों गिरे भाव और आगे क्या हो सकता है? | Gold-Silver Price Crash: Know Why Prices Fell and What Could Happen Next?
Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी 2.44 लाख रुपए सस्ती, जानें आगे कितना गिर सकता है भाव
03 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 3 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को थोड़ी तेजी आने के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव फिर गिर गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी एक दिन में 8528 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 1 लाख 75 हजार 251 रुपए पर पहुंच गई है।

रुपए की कमजोरी से भी महंगा हुआ सोना

सोने की कीमत बढ़ने की एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का कमजोर होना भी है। पिछले 10 साल में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 42% कमजोर हुआ है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेश से मंगाता है। इसलिए जब डॉलर महंगा होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना खरीदने की लागत भी बढ़ जाती है। इसका असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में तेजी आई है।

विदेशों में भी सोने ने दिया अच्छा रिटर्न

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर पिछले 10 साल में सोने की कीमत करीब 212% बढ़ी है। इस दौरान सोने का भाव बढ़कर 3,960.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। इससे साफ है कि सोने की कीमतों में तेजी सिर्फ भारतीय रुपए की कमजोरी के कारण नहीं आई, बल्कि विदेशों में भी सोना महंगा हुआ है।

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | MP-Chhattisgarh Alert for Storm and Rain, Rajasthan to have Sunny Weather; Winds to blow at 50 kmph
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
03 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
<strong>भोपाल/रायपुर/जयपुर।</strong>दीपावली से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश त्योहार की तैयारियों में खलल डाल सकती है, जबकि राजस्थान में लोगों को राहत मिलेगी। एमपी के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी दी गई है।

2021 में गिरावट, 2024 और 2025 में जोरदार तेजी

पिछले 10 साल में सोने की कीमतों में कई बार Market Correction यानी गिरावट भी आई। 2021 में सोना करीब 5.6% सस्ता हुआ था। इसके बाद 2024 और 2025 में सोने ने अच्छा प्रदर्शन किया।

  • 2021: सोने की कीमत में 5.6% गिरावट आई।
  • 2024:सोने ने 30.6% रिटर्न दिया।
  • 2025: सोने की कीमत में 61.5% की बढ़ोतरी हुई।
इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोने की कीमत हर साल एक जैसी नहीं बढ़ती। इसमें भी शेयर बाजार की तरह उतार-चढ़ाव होता है।

इस धनतेरस पर सोना खरीदना कितना फायदेमंद?

पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, सोने ने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है। लेकिन इससे यह तय नहीं होता कि आने वाले वर्षों में भी कीमतें इसी रफ्तार से बढ़ेंगी। जो लोग धनतेरस पर सोना खरीदना चाहते हैं, उन्हें अपने बजट और जरूरत के हिसाब से फैसला करना चाहिए। गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स का ध्यान रखना भी जरूरी है। क्योंकि सोने की कीमत बढ़ने के बावजूद इन खर्चों के कारण बेचते समय मिलने वाला फायदा कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सोने में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पिछला रिटर्न भविष्य में उतने ही मुनाफे की गारंटी नहीं देता। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय लें...
Tags:
  • धनतेरस 2026 सोना
  • सोने का भाव आज
  • सोने में निवेश
  • सोने का रिटर्न 10 साल
  • Dhanteras 2026 gold
  • MCX gold rate
  • Gold 10 year returns India
  • सोने का रिकॉर्ड भाव
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट