LPG E-KYC के नाम पर ठगी, गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर OTP मांग रहे साइबर ठग

Sept 16, 2026, 08:56 IST
lpg-e-kyc-fraud-alert-cyber-crime-safety-tips
एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के नाम पर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग फोन करके उपभोक्ता को कनेक्शन कटने की बात कहकर जाल में फसा लेते हैं। इसके बाद डर का फायदा उठाकर ठगी करते हैं। जानिए कैसे सुरक्षित तरीके से ई-केवाईसी कराएं और फ्रॉड होने पर तुरंत क्या कदम उठाएं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • LPG गैस उपभोक्ताओं के बीच इन दिनों E-KYC की चर्चा तेज है।
  • साइबर ठग इसी का फायदा उठा रहे हैं।
  • ठग फोन कॉल और मैसेज भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं।
  • वे खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हैं।
  • LPG E-KYC न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है।

गैस एजेंसी कभी नहीं करती कॉल

आपके फोन पर कोई कॉल आए और LPG E-KYC की बात कहे तो सतर्क हो जाएं। असली गैस एजेंसी कभी भी फोन करके E-KYC नहीं करवाती है। E-KYC सिर्फ दो तरीकों से होती है। पहला, ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए। दूसरा सीधे गैस एजेंसी जाकर।



साइबर ठग इस बात का फायदा उठाते हैं कि लोग LPG E-KYC के नियम नहीं जानते। कॉल पर वे खुद को गैस कंपनी का अधिकारी बताते हैं। फिर कहते हैं कि आज ही E-KYC न हुई तो कनेक्शन कट जाएगा। यह सुनते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। घबराहट में वे बिना सोचे साइबर ठग की बात मान लेते हैं।



OTP मांगकर होती है असली ठगी

डर का माहौल बनाने के बाद साइबर ठग असली खेल शुरू करता है। साइबर ठग LPG E-KYC पूरी करने के बहाने OTP मांगता है। कई बार बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाती है। अगर कोई व्यक्ति यह जानकारी शेयर कर देता है तो नुकसान तय है। उसका बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली हो सकता है।



याद रखें कोई भी असली संस्था कभी फोन पर OTP नहीं मांगती। चाहे कॉल करने वाला कितना भी भरोसेमंद क्यों न लगे। OTP और बैंक डिटेल किसी को भी फोन पर न बताएं।



गैस बुकिंग और E-KYC कहां से करें

गैस बुक करनी हो या LPG E-KYC करवानी हो, सिर्फ अधिकृत माध्यम का ही इस्तेमाल करें। गैस एजेंसी में सीधे जाकर काम करवाना सबसे सुरक्षित तरीका है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट भी भरोसेमंद विकल्प है।



WhatsApp या SMS पर आए किसी भी लिंक पर भरोसा न करें। ऐसे लिंक अक्सर फर्जी होते हैं और डेटा चुराने के लिए बनाए जाते हैं। इन्हें खोलने से भी बचना चाहिए।



ठगी हो जाए तो क्या करें

कई बार डर के कारण लोग जल्दबाजी में जानकारी शेयर कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो देर न करें। तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाती है।



ये खबरें भी पढ़िए...

Tags:
  • e-kyc e-kyc
  • lpg kyc
  • cyber froud
  • lpg e -kyc scam
  • साइबर ठगी