25 साल में दसवीं बार सीएम बने नीतीश कुमार, पटना के गांधी मैदान में ली शपथ, पीएम ने हाथ मिलाकर दी शुभकामनाएं
PATNA. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद पर 10वीं बार शपथ ली। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।
इस मौके पर हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
समारोह में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई। इस बार कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें से जदयू के 8, भाजपा के 14, लोजपा (आर) के 2 और रालोमो और हम के एक-एक मंत्री होंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार चुनाव 2025: अर्श से फर्श पर महागठबंधन, जानें 2020 के मुकाबले क्यों हुआ इतना बुरा हाल?
बिहार चुनाव के नतीजों ने गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश ने कसा तंज, पंकज झा का पलटवार, CM ने मनाया जश्न
नीतीश कैबिनेट: BJP को 14, JDU को 7 मंत्री पद
नीतीश कुमार का शपथग्रहण के साथ ही नए मंत्रिमंडल के लिए कोटा और संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस नई NDA सरकार में बीजेपी को सबसे ज्यादा 14 मंत्री पद मिले हैं। जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्रियों ने शपथ ली।
गठबंधन के छोटे सहयोगियों को भी जगह मिली है। जीतनराम मांझी की पार्टी HAM (सेक्युलर) से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री बनाए गए है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM से उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जाएगा।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से भी मंत्री बनाए जाने की खबर है। इस पूरी लिस्ट में कुल 26 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।
नीतीश कैबिनेट के मंत्री
| क्र. सं. | मंत्री का नाम | पार्टी कोटा |
| 1. | विजय चौधरी | जदयू |
| 2. | विजेंद्र प्रसाद यादव | जदयू |
| 3. | श्रवण कुमार | जदयू |
| 4. | मंगल पांडेय | बीजेपी |
| 5. | डॉ दिलीप जायसवाल | बीजेपी |
| 6. | अशोक चौधरी | जदयू |
| 7. | लेशी सिंह | जदयू |
| 8. | मदन सहनी | जदयू |
| 9. | नितिन नवीन | बीजेपी |
| 10. | रामकृपाल यादव | बीजेपी |
| 11. | संतोष कुमार सुमन | हम (सेक्युलर) |
| 12. | सुनील कुमार | जदयू |
| 13. | जमा खान | जदयू |
| 14. | संजय सिंह टाइगर | बीजेपी |
| 15. | अरुण शंकर प्रसाद | बीजेपी |
| 16. | सुरेंद्र मेहता | बीजेपी |
| 17. | नारायण प्रसाद | बीजेपी |
| 18. | रमा निषाद | बीजेपी |
| 19. | लखेंद्र कुमार रोशन | बीजेपी |
| 20. | श्रेयसी सिंह | बीजेपी |
| 21. | प्रमोद कुमार | बीजेपी |
| 22. | संजय कुमार सिंह | बीजेपी |
| 23. | दीपक प्रकाश | रालोमो (RLM) |
नीतीश कुमार: बिहार के 19 साल के 'रिकॉर्डतोड़' मुख्यमंत्री
बिहार की सियासत में नीतीश कुमार का नाम अब श्री कृष्ण सिंह के साथ लिया जाता है। यह दोनों ही मुख्यमंत्री हैं, जिनका कार्यकाल दस साल से ज्यादा रहा है।
नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वह अब तक 10 वीं बार शपथ ली है, जो एक रिकार्ड है।
नीतीश कुमार पहली बार 2000 में सीएम बने थे, यह कार्यकाल केवल 7 दिन का रहा। उन्होंने 3 मार्च 2000 को शपथ ली और 10 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। 2005 में जब वह दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यह सिलसिला 2014 तक चला। बीच में, 2014 में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने और आम चुनावों में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
लेकिन 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने फिर वापसी की। पिछले नौ सालों में, नीतीश ने छह बार शपथ ली है। वह 2017 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आए, 2022 में फिर महागठबंधन में गए, और जनवरी 2024 में एक बार फिर एनडीए में वापस आ गए।
कुल मिलाकर, नीतीश कुमार इस पद पर 19 साल से अधिक समय तक रहकर बिहार की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप, 2 हफ्ते में देंगे सबूत
बिहार चुनाव में मोदी के साथ चला मोहन मैजिक, यादव बाहुल्य इलाकों में NDA की अप्रत्याशित जीत
बिहार में 19 साल CM रहने का रिकार्ड
बिहार की सियासत में अब तक सिर्फ चार मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो पांच साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहे हैं।
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम नीतीश कुमार का है, जो 19 साल से ज्यादा समय तक सीएम रहे हैं। दूसरे नंबर पर श्री कृष्ण सिन्हा हैं, जो आजादी के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 11 साल तक सीएम के रूप में काम किया।
तीसरे नंबर पर राबड़ी देवी हैं, जो बिहार की पहली और अब तक की एकमात्र महिला सीएम हैं। लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद 1997 में वह मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने तीन बार शपथ ली और उनका कुल कार्यकाल 7 साल का रहा।
वायरल हो रहा 25 साल पुराना फोटो
नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम ट्रेंड कर रहा है। इधर नीतीश और पीएम मोदी से जुड़े कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक फोटो ऐसा है जिसमें नीतीश कुमार दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पीएम मोदी पीछे खड़े होकर नीतीश कुमार के कान में कुछ कहते दिख रहे हैं। लोग इस फोटो को लेकर कई तरह के मीम्स और चुटकियां ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं, समय किसी का नहीं हुआ, समय-समय की बात है, कुर्सी वो ही है, बैठने वाले आपस में बदल गए।