अक्टूबर के नियम: रेलवे टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट और NPS में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर
Aman Vaishnav | Oct 04, 2025, 19:12 IST
1 / 7
UPI से पैसे मांगने की सुविधा खत्मImage credit : Aman Vaishnav
1 अक्टूबर से ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए UPI प्लेटफॉर्म्स (जैसे PhonePe, Google Pay) से 'पीयर टू पीयर' (P2P) ट्रांजैक्शन या 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' फीचर हटा दिया गया।
2 / 7
ऑनलाइन गेमिंग पर निगरानीImage credit : Aman Vaishnav
धोखाधड़ी से खिलाड़ियों को बचाने के लिए ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर सरकार की सख्त निगरानी रखी जाएगी।
3 / 7
पेंशन नियमों में बदलावImage credit : Aman Vaishnav
NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से बदलाव होगा। अब सरकारी कर्मचारियों के लिए नया PRAN खोलने पर फीस स्ट्रक्चर आसान कर दिया गया है।
4 / 7
एक PAN से कई स्कीम में निवेशImage credit : Aman Vaishnav
नए नियम के तहत, अब एक ही PAN नंबर से निवेशक कई अलग-अलग पेंशन स्कीमों में पैसा लगा सकेंगे।
5 / 7
ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी सुरक्षाImage credit : Aman Vaishnav
UPI और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जो नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हो रहे हैं, उनका सीधा असर यूजर्स की सुरक्षा पर पड़ेगा। जिससे ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग की घटनाओं में कमी आएगी।
6 / 7
ट्रेन टिकट बुकिंग हुई सख्तImage credit : Aman Vaishnav
IRCTC पर रिजर्वेशन खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में सिर्फ आधार वेरिफाइड अकाउंट ही टिकट बुक कर पाए। यह नियम टिकट दलालों को रोकने के लिए लाया गया था।
7 / 7
1 अक्टूबर नए नियमImage credit : Aman Vaishnav
1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग, UPI और पेंशन (NPS) के नियम बदल गए। अब आधार लिंक अकाउंट को टिकट में प्राथमिकता मिली और एक PAN से लोग कई स्कीमों में निवेश भी कर पाए।