15 सितंबर तक करें ITR फाइल,नहीं तो भरना पडे़गा भारी जुर्माना, हो सकती है जेल! जानें क्या है ITR फाइलिंग के नियम
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। हालांकि, इस बढ़ी हुई तारीख का मतलब यह नहीं कि आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं। समय पर रिटर्न नहीं भरने पर आपको भारी जुर्माना, ब्याज और यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं कि अगर आप निर्धारित तारीख तक आयकर रिटर्न (ITR) नहीं भरते हैं तो आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों बढ़ाई गई रिटर्न भरने की लास्ट डेट
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इंकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख(Last date) को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे आईटीआर फार्म में किए गए बदलावों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही केपीटल गैन टैक्स में परिवर्तन, नई टैक्स स्लैब को भी माना जा रहा है।
यहां इंकम टैक्स विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल 15 सितंबर तक ही है, इसके बाद रिटर्न नहीं भरने वालों के विरूद्ध जुर्माना, ब्याज सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
जीएसटी में भ्रष्टाचार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सख्त रुख, बोले- रिश्वत मांगने वाले अधिकारी पकड़ेंगे रंगे हाथ
कोऑपरेटिव सेक्टर का मिलेगा रियल टाइम एक्सपीरियंस, Sahakar Mitra Yojana में करें आवेदन
आयकर रिटर्न दाखिल करने में देरी तो जुर्माना और ब्याज
- 5 लाख से अधिक टैक्सेबल इनकम: 5,000 रुपये तक जुर्माना।
- 5 लाख से कम टैक्सेबल इनकम: 1,000 रुपये तक जुर्माना।
- 5 लाख से अधिक टैक्सेबल इनकम: 5,000 रुपये तक जुर्माना।
- 5 लाख से कम टैक्सेबल इनकम: 1,000 रुपये तक जुर्माना।
- हर महीने 1% ब्याज (Interest of 1% Per Month)
सेक्शन 234A के तहत रिटर्न के देर से फाइल करने पर हर महीने 1% का ब्याज लगता है। यह ब्याज 15 सितंबर 2025 के बाद हर महीने या उसके हिस्से पर तब तक लगेगा, जब तक रिटर्न दाखिल नहीं कर दिया जाता। इस ब्याज के चलते आपकी टैक्स देनदारी में वृद्धि हो सकती है।
ITR फाइलिंग से जुडे़ इस मामले को समझें IN SHORT में
|
टैक्स छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा
वित्तीय वर्ष में समय पर रिटर्न दाखिल न करने से आप कुछ महत्वपूर्ण टैक्स छूट (tax exemptions) का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा, अगर आप किसी वित्तीय वर्ष में होने वाले व्यापारिक नुकसान (business losses) को अगले वर्षों में कैरी फॉरवर्ड (carry forward) करना चाहते हैं, तो आप ऐसा नहीं कर सकेंगे यदि रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
शराब की खाली बोतल लाओ 20 रुपए ले जाओ, जानिए कहां चालू हुई यह योजना
गलत जानकारी देने पर जुर्माना
अगर आप जानबूझकर अपनी आयकर रिटर्न (ITR) में गलत जानकारी देते हैं या आय छिपाने का प्रयास करते हैं, तो आयकर विभाग धारा 270A के तहत आपको 50% तक जुर्माना लगा सकता है। इस तरह के मामलों में, विभाग आपकी टैक्स की राशि को ग़लत तरीके से कम करने का प्रयास मान सकता है।
गंभीर मामलों में हो सकती है जेल
अगर आप जानबूझकर ITR नहीं भरते और टैक्स की बची हुई राशि 25 लाख रुपये से अधिक होती है, तो आयकर विभाग आपके खिलाफ धारा 276CC के तहत अभियोजन (prosecution) चला सकता है। इसमें आपको कम से कम 6 महीने से लेकर 7 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। ऐसी गंभीर स्थिति में पड़ने से बचने के लिए आपको समय पर रिटर्न फाइल करना चाहिए।
FAQ
- आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख क्या है?
आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। इस तारीख तक रिटर्न न भरने पर आपको जुर्माना और ब्याज के अलावा टैक्स छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा। - लेट फाइलिंग पर जुर्माना कितना होगा?
यदि आपकी आय 5 लाख रुपये से अधिक है, तो 5,000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। अगर आय 5 लाख रुपये से कम है, तो जुर्माना 1,000 रुपये तक हो सकता है। - क्या गलत जानकारी देने पर सजा हो सकती है?
जी हां, अगर आपने जानबूझकर गलत जानकारी दी और टैक्स छिपाने की कोशिश की, तो आपको धारा 270A के तहत 50% तक जुर्माना हो सकता है। गंभीर मामलों में जेल भी हो सकती है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩