Live Blog
18वीं लोकसभा का पहला सत्र : मंत्रिमंडल ले रहा शपथ, विपक्ष संविधान लेकर कर रहा प्रदर्शन
Jun 24, 2024, 15:44 IST

Synopsis: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज नए निर्वाचित सांसदों की शपथ हो रही है। इस दौरान विपक्ष संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहा है...

आज 18वीं लोकसभा का पहला सत्र है। इसमें सभी नव निर्वाचित सांसदों की शपथ होगी। सत्र की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से हुई। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदसस्य और फिर राज्यवार सांसदों की शपथ होगी।

विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

संसद सत्र शुरु होने के बाद विपक्ष के नेता संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बड़े नेता संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शपथ लेने पहुंचने पर सदन के भीतर बैठे विपक्षी सांसदों ने 'नीट-नीट' के नारे लगाए।
Jun 24, 2024, 15:44 IST
बांसुरी स्वराज ने ली संस्कृत में शपथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने संस्कृत भाषा में सांसद पद की शपथ ली।

वे पेशे से एक वकील हैं और पहली बार सांसद नियुक्त होकर आई है।

बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से भाजपा की सांसद हैं।

Jun 24, 2024, 15:09 IST
शाम्भवी चौधरी बनी 18वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद

बिहार के समस्तीपुर से शाम्भवी चौधरी 18वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद चुनकर आई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शाम्भवी सिर्फ 25 साल की उम्र सांसद पद की शपथ ली है। इससे पहले पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने शपथ ली थी। उसके अलावा बिहार से लोजप के सभी सांसदों ने शपथ ली।

Jun 24, 2024, 12:55 IST
राज्यवार सांसदों की शपथ हुई शुरू

लोकसभा के पहले सत्र में आज नए सांसद शपथ ले रहे हैं। पीएम मोदी और मंत्रिमंडल की शपथ के बाद राज्यवार सांसदों ने शपथ लेना शुरू कर दी है।सबसे पहले अंदमान और निकोबार के सांसद ने शपथ ली। इसके बाद आंध्र प्रदेश के सांसदों ने शपथ लेना शुरू किया।