लोकसभा की प्रश्नसूची से वो 27 सवाल भी हटाए जो निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे गए थे, लोकसभा से 107 सांसद सस्पेंड

Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
लोकसभा की प्रश्नसूची से वो 27 सवाल भी हटाए जो निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे गए थे, लोकसभा से 107 सांसद सस्पेंड
लोकसभा की प्रश्नसूची से 27 सवाल भी हटा दिए गए हैं। ये सवाल निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे गए थे।

NEW DELHI. विपक्ष ने सांसदों के निलंबन को लेकर मंगलवार को दोनों सदनों में हंगामा हुआ। इस पर लोकसभा से विपक्ष के 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। अब दोनों सदनों के 141 सांसद सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यही नहीं, लोकसभा की प्रश्नसूची से 27 सवाल भी हटा दिए गए हैं। ये सवाल निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे गए थे। सस्पेंशन के बाद लोकसभा में विपक्ष के 102, राज्यसभा में विपक्ष के 94 सांसद बचे हैं। अब तक लोकसभा से 107 सांसद सस्पेंड किए जा चुके हैं। राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 34 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। अब विपक्ष के 106 सांसद बचे हैं।



इतने सांसद आजादी के बाद पहली बार सस्पेंड हुए



सोमवार यानी 18 दिसंबर को कुल 78 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। इनमें लोकसभा के 33, राज्यसभा के 45 सांसद शामिल थे। आजादी के बाद पहली बार एक ही दिन में इतने सांसद निलंबित किए गए हैं। इससे पहले 1989 में राजीव सरकार में 63 सांसद निलंबित किए गए थे। पिछले हफ्ते भी 14 सांसदों को निलंबित किया गया था।



सभापति की मिमिक्री, धनखड़ बोले- सद्धबुद्धि दे भगवान



DHANKHAD.jpg


निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद के गेट पर सुबह राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। इस दौरान, राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। कई सांसद वीडियो बनाते नजर आए। इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर सदन में नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा कि एक सांसद ने टीवी पर गिरावट की हद पार कर दी। उन्होंने कहा कि हद होती है। चैनल के सामने सदन की मर्यादा को तार-तार किया गया है। भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।



Tags:
  • 141 MPs suspended from Lok Sabha
  • MPs suspended from Lok Sabha
  • 27 questions also removed from the question list of Lok Sabha
  • questions asked by suspended MPs removed
  • लोकसभा से 141 सांसद सस्पेंड
  • लोकसभा से सांसद सस्पेंड
  • लोकसभा की प्रश्नसूची से 27 सवाल भी हटाए
  • निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे सवाल हटाए