PM मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, राजस्थान में मंत्रियों की शपथ, पढ़ें शनिवार की बड़ी खबरें....

Vikram Jain | Dec 30, 2023, 24:00 IST
PM मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, राजस्थान में मंत्रियों की शपथ, पढ़ें शनिवार की बड़ी खबरें....
पीएम मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, विनेश फोगाट ने खेल रत्न-अर्जुन अवॉर्ड लौटाने सहित शनिवार की बड़ी खबरें

BHOPAL. पीएम मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, राजस्थान में 12 कैबिनेट समेत 22 मंत्रियों ने शपथ ली, विनेश फोगाट ने खेल रत्न-अर्जुन अवॉर्ड लौटाने सहित शनिवार की बड़ी खबरें.....



पीएम मोदी ने अयोध्या को दी 16 हजार करोड़ की सौगात



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहे। यहां 8 किमी लंबा रोड शो किया। मोदी एक दलित धनीराम मांझी के घर भी पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का लोकार्पण किया। पीएम ने 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मोदी एक दलित धनीराम मांझी के घर भी पहुंचे। इसके बाद पीएम ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का लोकार्पण किया। इसके अलावा मोदी ने 15 हजार 700 करोड़ के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।



राजस्थान में 12 कैबिनेट समेत 22 मंत्रियों ने शपथ ली



राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। यह राजस्थान में पहला मामला है, जब चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया है।



मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं



पीएम मोदी ने कहा है कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां व्यवस्थाएं बनाना सभी का काम है। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें।



विनेश फोगाट ने खेल रत्न-अर्जुन अवॉर्ड लौटाए



रेसलर विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। विनेश शनिवार को अवॉर्ड लौटाने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस जा रही थीं। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद विनेश ने अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर ही जमीन पर रख दिए और अवॉर्ड्स को हाथ जोड़कर लौट गईं।



मोहन के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा



मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा आखिर हो ही गया। राज्यपाल ने विभागों के बंटवारे की फाइल पर साइन कर दिए और आदेश जारी हो गया। जानिए किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी मिली है।



मुख्यमंत्री: गृह, जेल, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं।



डिप्टी सीएम



जगदीश देवड़ा - वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी



राजेंद्र शुक्ला - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा



कैबिनेट मंत्री



कैलाश विजयवर्गीय - नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य



प्रहलाद पटेल - पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम



राकेश सिंह - लोक निर्माण विभाग



विजय शाह - जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास



एंदल सिंह कंसाना - किसान कल्याण एवं कृषि विभाग



प्रदुम्न सिंह तोमर - ऊर्जा



तुलसी सिलावट - जल संसाधन



गोविंद सिंह राजपूत - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण



विश्वास सारंग - खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता



इंदर सिंह परमार - उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास



उदय प्रताप सिंह - परिवहन एवं स्कूल शिक्षा



करण सिंह वर्मा - राजस्व



नारायण सिंह कुशवाह - सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण



संपतिया उईके - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी



निर्मला भूरिया - महिला एवं बाल विकास



नागर सिंह चौहान - वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण



चेतन्य कश्यप - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम



राकेश शुक्ला - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)



कृष्णा गौर - पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण



धर्मेंद्र लोधी - संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व



दिलीप जायसवाल - कुटीर एवं ग्रामोद्योग



गौतम टेटवाल - तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार



लाखन पटेल - पशुपालन एवं डेयरी



नारायण पवार - मछुआ कल्याण एवं मतस्य विकास



राज्यमंत्री



राधा सिंह - पंचायत एवं ग्रामीण विकास



प्रतिमा बागरी - नगरीय विकास एवं आवास



दिलीप अहिरवार - वन एवं पर्यावरण



नरेन्द्र शिवाजी पटेल - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Cabinet expansion in Rajasthan
  • राजस्थान में मंत्रीमंडल विस्तार
  • PM Modi visit to Ayodhya
  • Vinesh Phogat
  • portfolio distribution to ministers in MP
  • पीएम मोदी का अयोध्या दौरा
  • विनेश फोगाट
  • एमपी में मंत्रियों को विभाग बंटवारा