हैदराबाद में विराजे 70 फीट ऊंचे गणेश, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करके बनाई प्रतिमा

Dolly patil | Sept 08, 2024, 13:23 IST
70 feet uchi murti
इस मूर्ति की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता और पूर्व नगरसेवक सिंगारी शंकरैया ने की थी। जानकारी के मुताबिक इसे बनाने के लिए राजस्थान की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है।

हैदराबाद के खैरताबाद में देश की सबसे बड़ी गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है। आपको बता दें कि येप्रभावशाली पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति70 फीट ऊंची है। जानकारी के मुताबिक इस मूर्ति की स्थापना की शुरुआत 1954 में हुई थी। 1954 में शुरुआत के समय एक फीट की मूर्ति बनाई गई थी। इसके बाद हर साल गणेश प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाई जाती है। इस साल सत्तर साल पूरे हो गए हैं, इसलिए 70 फीट की मूर्ति बनाई गई है। इस 11 दिवसीय गणेश उत्सव में हर साल लाखों भक्त रोजाना आते हैं।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



मूर्ति में हैं सात चेहरे

मीडिया से बात करते हुए खैरताबाद गणेश समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि येगणेश मूर्ति तेलंगाना की सबसे ऊंची गणेश मूर्तियों में से एक है। इस वर्ष उन्होंने मूर्ति को पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करके बनाया है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस गणेश प्रतिमा में 7 चेहरे हैं और इसका नाम 'श्री सप्तमुख महा शक्ति गणपति' रखा गया है।



इस गणपति की मूर्ति की खास बातें

आपको बता दें किइस मूर्ति की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता और पूर्व नगरसेवक सिंगारी शंकरैया ने की थी। जानकारी के मुताबिक इसेबनाने के लिए राजस्थान की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है और इसे जैविक रंगों से सजाया भी जाता है। ये गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन भीहुसैन सागर झील में किया जाता है।इसे बनाने के लिए करीब 150 कलाकार काम करते हैं। साथ ही मूर्ति के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, कोलकाता, महाराष्ट्र, और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों से पेंट आते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • हैदराबाद न्यूज
  • गणेश प्रतिमा
  • गणेश जी की मूर्ति
  • गणेश जी की 70 फीट उची मूर्ति
  • सबसे ऊंची गणेश मूर्ति