निलंबित सांसदों का शतक, आज 49 लोकसभा सांसद सस्पेंड, अब तक 141 विपक्षी सांसद निलंबित

Pratibha Rana | Dec 19, 2023, 24:00 IST
निलंबित सांसदों का शतक, आज 49 लोकसभा सांसद सस्पेंड, अब तक 141 विपक्षी सांसद निलंबित
संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर लोकसभा में लगातार चौथे दिन हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया।

BHOPAL. संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन यानी आज (19 दिसंबर) को विपक्ष ने सांसदों के निलंबन को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह से 3 बार स्थगित की गई। इसके बाद लोकसभा से आज 49 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। अबतक इस सत्र के लिए विपक्ष के 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है।



संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर पक्ष-विपक्ष में विवाद और गहराता जा रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन (18 दिसंबर)दोनों सदनों से 78 सांसद निलंबित कर दिए गए है। इनमें 33 सांसद लोकसभा और 45 सांसद राज्यसभा के शामिल है। मौजूदा शीतकालीन सत्र से अब तक 92 सांसदों को निलंबित किया गया है। इससे पहले गुरुवार (14 दिसंबर) को लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को सस्पेंड किया था।



TMC सांसद ने सभापति की उतारी नकल

संसद के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतार रहे थे। इस दौरान अन्य विपक्षी सांसद ठहाके लगाते नजर आए। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल्याण बनर्जी का वीडियो बनाते नजर आए।



WhatsApp Image 2023-12-19 at 1.45.10 PM.jpeg



एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया। इनमें नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 9, डीएमके के 9 और 4 अन्य दलों के सांसद शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा से जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें से 30 संसद के पूरे शीतकालीन सत्र तक सस्पेंड रहेंगे। जबकि राज्यसभा से जिन 45 सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें से 34 को पूरे सत्र और 11 को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है।



बता दें, 14 दिसंबर को लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को सस्पेंड किया था। इनमें कांग्रेस के 9, CPI (M) के 2, DMK और CPI के एक-एक सांसद थे। इनके अलावा राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को भी 14 दिसंबर को सस्पेंड किया गया था।



लोकसभा से ये सांसद सस्पेंड

सांसद का नाम पार्टी



1 कल्याण बनर्जी तृणमूल कांग्रेस



2 ए राजा द्रमुक



3 टी सुमति द्रमुक



4 दयानिधि मारन द्रमुक



5 अपारूपा पोद्दार तृणमूल कांग्रेस



6 प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस



7 ईटी मोहम्मद बशीर मुस्लिम लीग



8 जी सेल्वम द्रमुक



9 सीएन अन्नादुराई द्रमुक



10 अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस



11 असीत कुमार मल तृणमूल कांग्रेस



12 कौशलेंद्र कुमार जद यू



13 एंटो एंटनी कांग्रेस



14 एसएस पलानीमिनिकम द्रमुक



15 थिरूनावुक्करासर कांग्रेस



16 प्रतिमा मंडल तृणमूल कांग्रेस



17 काकोली घोष तृणमूल कांग्रेस



18 के मुरलीधरन कांग्रेस



19 सुनील मंडल तृणमूल कांग्रेस



20 एस रामालिंगम द्रमुक



21 के सुरेश कांग्रेस



22 अमर सिंह कांग्रेस



23 राजमोहन उन्नीथन कांग्रेस



24 गौरव गोगोई कांग्रेस



25 टीआर बालू द्रमुक



26 के कानी नवास मुस्लिम लीग



27 के वीरस्वामी द्रमुक



28 एनके प्रेमचंद्रन आरएसपी



29 सौअत राय तृणमूल कांग्रेस



30 शताब्दी राय तृणमूल कांग्रेस



लोकसभा के इन सांसदों के सस्पेंशन का मामला प्रिविलेज कमेटी को दिया

1 अब्दुल खलीक कांग्रेस



2 के जयकुमार कांग्रेस



3 नीरज दांगी कांग्रेस



राज्यसभा से ये सांसद निलंबित

सांसद का नाम पार्टी



1 प्रमोद तिवारी कांग्रेस



2 जयराम रमेश कांग्रेस



3 अमी याजनिक कांग्रेस



4 नरेंद्रभाई जे. राठवा कांग्रेस



5 सईद नासिर हुसैन कांग्रेस



6 फूलो देवी नेताम कांग्रेस



7 शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस



8 के सी वेणुगोपाल कांग्रेस



9 रजनी अशोकराओ पाटिल कांग्रेस



10 रंजीत रंजन कांग्रेस



11 इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस



12 रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस



13 सुखेंदु शेखर रे तृणमूल कांग्रेस



14 मोहम्मद नदिमुल हक तृणमूल कांग्रेस



15 अबीर रंजन विश्वास तृणमूल कांग्रेस



16 सांतनु सेन तृणमूल कांग्रेस



17 मौसम नूर तृणमूल कांग्रेस



18 प्रकाश चिक बराइक तृणमूल कांग्रेस



19 समिरुल इस्लाम तृणमूल कांग्रेस



20 एम. षणमुगम द्रमुक



21 एनआर इलेंगो द्रमुक



22 कनिमोझी एनवीएन सोमू द्रमुक



23 आर गिरिराजन द्रमुक



24 मनोज कुमार झा राजद



25 फैयाज अहमद राजद



26 वी सिवासदन माकपा



27 अजित कमार भुयान निर्दलीय



28 रामनाथ ठाकुर जदयू



29 अनिल प्रसाद हेगड़े जदयू



30 वंदना चव्हाण एनसीपी



31 रामगोपाल यादव सपा



31 जावेद अली खान सपा



33 महुआ मांझी झामुमो



34 जोस के मनि केरला कांग्रेस(एम)



राज्यसभा के इन सांसदों के सस्पेंशन का मामला प्रिविलेज कमेटी को दिया


सांसद का नाम पार्टी



1 जेबी माथेर हिशाम कांग्रेस



2 एल हनुमंथैया कांग्रेस



3 नीरज दांगी कांग्रेस



4 राजमणि पटेल कांग्रेस



5 कुमार केतकर कांग्रेस



6 जी सी चंद्रशेखर भाकपा



7 बिनॉय विस्वाम भाकपा



8 संदोश कुमार पी जदयू



9 एम. मोहम्मद अब्दुल्ला द्रमुक



10 जॉन ब्रिट्टास माकपा



11 ए ए राहिम माकपा



Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Opposition MPs suspended
  • Parliament Winter Session 2023
  • 78 MPs suspended in one day
  • 33 Lok Sabha MPs suspended
  • 45 Rajya Sabha MPs suspended
  • विपक्षी सांसद निलंबित
  • एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड
  • 33 लोकसभा सांसद सस्पेंड
  • 45 राज्यसभा सांसद सस्पेंड