Aadhaar Card में बदलाव अब महंगे, नाम, पता से लेकर मोबाइल नंबर अपडेट की कीमत बढ़ी, देखें नई रेट लिस्ट
1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update Fees) करवाना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट्स के लिए फीस बढ़ा दी है। ये नई फीस 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगी, और उसके बाद अक्टूबर 2028 में फिर से इसका रिव्यू होगा। अगर आप अब अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं, तो पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
आधार कार्ड अपडेट के लिए बढ़ी हुई फीस
डेमोग्राफिक अपडेट
डेमोग्राफिक अपडेट में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल जैसे विवरण शामिल होते हैं। पहले इस पर ₹50 का शुल्क था, अब इसे बढ़ाकर ₹75 कर दिया गया है। अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट भी एक साथ कराते हैं तो इस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बायोमेट्रिक अपडेट
बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो में बदलाव शामिल है। अब इसके लिए ₹125 का शुल्क लिया जाएगा। अक्टूबर 2028 में यह शुल्क ₹150 तक बढ़ सकता है। यदि डेमोग्राफिक अपडेट के साथ बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है, तो इसमें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा।
डॉक्यूमेंट अपडेट
आधार से जुड़ी दस्तावेज़ जैसे पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के लिए शुल्क बढ़ा है। myAadhaar पोर्टल पर इस सेवा का उपयोग 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेगा। लेकिन एनरोलमेंट सेंटर पर इसके लिए ₹75 शुल्क लिया जाएगा, जो पहले ₹50 था।
आधार प्रिंट आउट
आधार कार्ड का प्रिंट आउट लेने के लिए अब ₹40 (पहले चरण में) और ₹50 (दूसरे चरण में) का शुल्क लिया जाएगा।
बच्चों के लिए मुफ्त अपडेटUIDAI ने बच्चों के लिए (Child Aadhaar Card) बायोमेट्रिक अपडेट को मुफ्त कर दिया है ताकि बच्चों के डेटा को सही समय पर अपडेट किया जा सके:
| |
घर पर एनरोलमेंट
UIDAI ने उन लोगों के लिए घर पर एनरोलमेंट सेवा शुरू की है जो एनरोलमेंट सेंटर नहीं जा सकते। इसके लिए ₹700 (GST सहित) का शुल्क लिया जाएगा। यदि एक ही घर में कई लोग सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले व्यक्ति से ₹700 लिया जाएगा और बाकी प्रत्येक सदस्य से ₹350 लिया जाएगा।
Aadhaar Card से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
UIDAI जल्द ला रहा E-Aadhaar App, घर बैठे आसानी से ऐसे करें अपडेट
आधार कार्ड धारकों के लिए क्या मायने रखता है?
अब आधार से जुड़ी अधिकतर सेवाओं के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। बच्चों के मामलों को छोड़कर, डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए अब आपको पहले से ज्यादा पैसा चुकाना होगा। इसलिए, जिन लोगों को आधार में बदलाव कराना है, उन्हें बढ़े हुए शुल्क का ध्यान रखना होगा।
FAQ
- 1. आधार कार्ड अपडेट शुल्क में वृद्धि क्यों की गई है?
आधार कार्ड से जुड़ी डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट के शुल्क में वृद्धि UIDAI की बढ़ी हुई लागतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। नई फीस 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगी और फिर समीक्षा की जाएगी। - 2. क्या बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट मुफ्त है?
हां, UIDAI ने 5 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त कर दिया है। 5 से 7 साल तक के बच्चों का पहला बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त है, जबकि 7 से 15 साल तक के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक यह मुफ्त रहेगा। - 3. आधार कार्ड अपडेट करने का खर्च कितने समय तक लागू रहेगा?
आधार कार्ड अपडेट शुल्क 1 अक्टूबर 2025 से लागू किया गया है और यह 30 सितंबर 2028 तक रहेगा। इस दौरान शुल्क की समीक्षा नहीं की जाएगी।