हरियाणा चुनाव : AAP की चौथी लिस्ट जारी, विनेश और कैप्टन के सामने WWE रेसलर कविता को टिकट

Vikram Jain | Sept 11, 2024, 19:55 IST
AAP candidate fourth list released for Haryana assembly elections
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी धड़ाधड़ लिस्ट जारी कर रही है। पार्टी ने चौथी लिस्ट करते हुए 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। आप ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से जोगा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

NEW DELHI. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में कांग्रेस से गठबंधन पर बात नहीं बनने के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सभी सीटों पर धड़ाधड़ अपने प्रत्याशी उतार रही है। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपनी चौथी लिस्ट (AAP fourth list) जारी करते हुए 21 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले आप तीन सूची जारी कर 40 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पार्टी हरियाणा चुनाव के लिए अब तक 61 कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी है। अभी 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होना बाकी है।



जुलाना के दंगल में पहलवान कविता पर दांव

आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में महिला पहलवान को भी टिकट दिया है। पार्टी ने हाईप्रोफाइल जुलाना सीट पर महिला कार्ड खेलते हुए पूर्व WWE रेसलर कविता दलाल (wrestler kavita dalal) पर दांव लगाया है। आप ने कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से सामने WWE की रेसलर कविता दलाल को टिकट दिया है। वहीं दोनों महिला पहलवानों को टक्कर देने के लिए बीजेपी से कैप्टन योगेश बैरागी मैदान हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।



जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली पहलवान कविता दलाल ने जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन को समर्थन किया था। इस दौरान कविता ने विनेश फोगाट को लड़कियों के लिए रोल मॉडल बताया था। दोनों महिला रेसलर ने खेल के दौरान शोषण के आरोप लगाए थे। अब कविता दलाल इस चुनाव में विनेश को टक्कर देने मैदान में हैं।



सीएम सैनी के सामने जोगा सिंह को टिकट

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी ( CM Naib Saini) के सामने लाडवा सीट से जोगा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी इस बार लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वही इस सीट से कांग्रेस ने मेवा सिंह को कैंडिडेट बनाया है।



गुरुग्राम से निशांत आनंद को बनाया कैंडिडेट

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी ने नए चेहरे पर दांव खेला है। पार्टी ने यहां से निशांत आनंद को मैदान में उतारा है। दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल के गृह जिले हिसार से पार्टी ने संजय सतरोडिया को कैंडिडेट बनाया है। अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े संजय सतरोडिया हरियाणा में अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संजय समाज सेवा से जुड़े कार्यों को लेकर सक्रिय रहते हैं।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



कैथल से रिटायर्ड टीचर को बनाया प्रत्याशी

कैथल से आप ने रिटायर्ड टीचर सतबीर गोयत को मौका दिया हैं। इससे पहले सतबीर गोयत हरियाणा अध्यापक संघ के प्रमुख रह चुके हैं। जिसके चलते उनकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में अच्छी पकड़ है। सतबीर गोयत कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।



फाउंडर मेंबर राजेंद्र सोरखी को टिकट

इसी तरह पार्टी के फाउंडर मेंबर राजेंद्र सोरखी को हांसी से प्रत्याशी बनाया गया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सोरखी अन्ना आंदोलन के दौरान जुड़े थे। राजनीति में सक्रिय होने से साथ ही वे समाज सेवा में भी आगे हैं।



आप ने किसे कहां से बनाया उम्मीदवार?

हिसार की उकलाना सीट से आप ने नरेंद्र उकलाना को टिकट दिया है। नरेंद्र उकलाना ने सीआईएसएफ की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था। वे 2 साल से ज्यादा समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय हैं। किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर पार्टी नरेंद्र पर भरोसा जताया है।



आम आदमी पार्टी ने टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल को प्रत्याशी घोषित किया है। करनाल से सुनील बिंदल और अंबाला कैंट से राजकुमार गिल को टिकट दिया है। यमुना नगर सीट से ललित त्यागी और सिरसा से शाम मेहता को उम्मीदवार बनाया है। पानीपत रूरल से सुखबीर मलिक, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, गनौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंदर सिंह, बड़ौदा सीट से संदीप मलिक को टिकट दिया है।



सफीदो से निशा देशवाल, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कलांवली से जसदेव निक्का, मेहता को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह नारनौद से राजीव पाली, बादली से हैप्पी लोचाब को मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट में 11 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Aam Aadmi Party
  • CM Naib Saini
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • Haryana Aap Candidate List
  • Haryana Vidhan Sabha Election 2024
  • आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चौथी लिस्ट
  • हाईप्रोफाइल जुलाना सीट
  • पहलवान कविता दलाल
  • कविता दलाल आप प्रत्याशी
  • जुलाना विनेश फोगाट
  • आप की चौथी लिस्ट में 21 कैंडिडेट
  • aap fourth list 21 candidates