AAP विधायक के बगावती तेवर, केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत

Sandeep Kumar | Dec 12, 2024, 14:47 IST
aap-mla-rohit-kumar
दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी ( AAP ) के बीच बगावत का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में टिकट ना दिए जाने से नाराज आप विधायक रोहित कुमार ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही हैं...

आम आदमी पार्टी (AAP) में टिकट बंटवारे के बाद बगावत का दौर शुरू हो गया है। त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। रोहित का कहना है कि पुराने आंदोलनकारी नेताओं को दरकिनार कर चाटुकारों को टिकट दिया जा रहा है। इससे पहले सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।



आप विधायक रोहित कुमार का फूटा गुस्सा

केजरीवाल के खिलाफ लड़ सकता हूं चुनाव

रोहित कुमार ने कहा कि वह त्रिलोकपुरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं या फिर केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन में जो नेता साथ खड़े थे, उन्हें एक-एक करके पार्टी से बाहर कर दिया गया है।



जिन्हें चोर कहा था, उन्हीं को टिकट दिया : रोहित

रोहित ने वीर सिंह धींगान का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पर संतोष कोली की हत्या का आरोप है, उसे पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को "भ्रष्टाचारी और चोर" कहा जाता था, आज उन्हें टिकट दिया जा रहा है। रोहित ने कहा कि इस रवैये से पुराने आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है और पार्टी ने अपने मूल सिद्धांतों को छोड़ दिया है।



अन्ना आंदोलन के लिए छोड़ी थी नौकरी

रोहित ने कहा कि वह 15 साल पहले अपनी नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बच्चों की भविष्य के लिए जमा पूंजी भी आंदोलन में न्योछावर कर दी थी। लेकिन आज अन्ना आंदोलन के पुराने नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चाटुकार और जी हजूरी करने वालों को तरजीह दी जा रही है, जबकि आंदोलन के असली सिपाही पीछे कर दिए जा रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • हिंदी न्यूज
  • AAP Aadmi Party
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • आप विधायक रोहित कुमार