अभिनव अरोड़ा पर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य, कहा मूर्ख लड़का है

Ravi Singh | Oct 27, 2024, 16:36 IST
Abhinav Arora 
अभिनव अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अभिनव अरोड़ा को स्टेज से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं।

बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि, इस बच्चे की मुसीबतें फिलहाल कम नहीं हो रही हैं। जब रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अभिनव अरोड़ा को उस वक्त स्टेज से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं। जब अभिनव अरोड़ा राम का नाम जप रहे होते हैं।



अभिनव अरोड़ा को बताया मूर्ख

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह बच्चा भगवान का ध्यान नहीं कर रहा था। Abhinav Arora रील बनाने के लिए जयकारा लगा रहा था। जिसे रामभद्राचार्य महाराज समझ गए और उन्होंने उसे मंच से नीचे उतार दिया। वहीं, अब स्वामी रामभद्राचार्य का एक और वीडियो सामने आया है। सुल्तानपुर कार्यक्रम में पहुंचे रामभद्राचार्य महाराज ने अब अभिनव अरोड़ा को मूर्ख बताया है।



Swami Rambhadracharya को लेकर फैली अफवाहों पर लगा अंकुश | महाराज का Video आया सामने



वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा : रामभद्राचार्य

Rambhadracharya Maharaj वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि लड़का कहता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं। उसे तो विनम्रता से बात करना भी नहीं आता है। भगवान उसके साथ कैसे पढ़ेंगे। मैंने वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा था। जगद्गुरु रामभद्राचार्य की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी हैं। कोई उन्हें फर्जी बाबा कह रहा है तो कोई कह रहा है कि उसके माता-पिता ने ही उसे फर्जी बाबा बना दिया है।



लोगों की प्रक्रिया आई सामने

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर ने अभिनव के बार में बहुत कुछ लिखा। एक यूजर ने लिखा कि इतनी छोटी सी बात कहकर उसने उस बच्चे का करियर खत्म कर दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा कि उसे स्टेज से नीचे उतारने के बाद आज गुरु जी ने सच बता दिया, मुझे राहत महसूस हो रही है। वहीं एक ने तो कहा कि इतनी छोटी सी बात कहकर उसने उस बच्चे का करियर खत्म कर दिया। वह कितना मूर्ख बच्चा है...यह सुनकर ही मेरे दिल को शांति मिल गई।



कौन है अभिनव

अभिनव अरोड़ा एक यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और भक्त के तौर पर जाने जाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा लोकप्रिय रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 9 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों उनका नया वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में संत रामभद्राचार्य अभिनव को मंच से नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • वायरल वीडियो
  • जगदगुरू रामभद्राचार्य
  • Shri Rambhadracharya Maharaj
  • ट्रोलर्स
  • रामभद्राचार्य
  • अभिनव अरोड़ा
  • Abhinav Arora