मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब, यहां पढ़ें राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

Pooja Kumari | Jan 31, 2024, 12:04 IST
मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब, यहां पढ़ें राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया।

BHOPAL. संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया। इस दौरान मुर्मू ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। साथ ही ये भी कहा कि हमारी सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को लगातार जारी रखा है।



राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें :-

  • इस नए संसद भवन में ये मेरा पहला संबोधन है। आजादी के अमृतकाल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी है। साथ ही भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है।
  • यह हमारे संविधान के लागू होने का 75वां वर्ष भी है। इसी कालखंड में आजादी के 75 वर्ष का उत्सव, अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है। देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया।
  • मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए। दो लाख से ज्यादा शिला फलकम स्थापित किए गए। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली। 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने।
  • दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ऊपर रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना।
  • राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी और आज ये सच हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं। आज वे इतिहास हो चुकी हैं। इसी संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया।
Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • Draupadi Murmu's address in Parliament
  • budget session starts from today
  • द्रौपदी मुर्मू का संसद में संबोधन
  • बजट सत्र आज से शुरू