महिला ने तलाक लेकर मुस्लिम से की शादी, अब पति ने कराया दोस्त से रेप

Ravi Singh | Nov 19, 2024, 16:49 IST
the sootr
एक मुस्लिम युवक ने अपने दोस्त को घर बुलाया। उसने अपनी पत्नी के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति ने दुष्कर्म का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

आगरा में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपने दोस्त को घर बुलाकर पत्नी के साथ गंदी हरकतें कीं। फिर इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने पत्नी के सामने ऐसी शर्त रख दी कि वह हैरान रह गई।



दरअसल, आगरा के एतमादुद्दौला क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने अपने दोस्त को घर बुलाया। उसने अपनी पत्नी के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति कुछ करने के बजाए दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



तलाक के बाद मुस्लिम युवक से निकाह

पीड़ित महिला मजदूरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले पति से तलाक हो गया था। बाद में मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। पति साथ नहीं रहता। कभी-कभार घर आता था। एक महीने पहले वह दोस्त के साथ घर आया। बाजार से खाने का सामान भी लाया। जिसे खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा।



वीडियो देख हैरान हुई महिला

महिला से मांगे दो लाख रुपए

महिला का आरोप है कि सुबह उसका पति पांच हजार रुपये मांगने लगा। उसने पैसे दे दिए। इसके बाद पति चला गया। 16 नवंबर को पति का फोन आया। उसने कहा कि उसे दो लाख रुपए चाहिए। कहीं से लाकर दे दो। लेकिन, उसके पास पैसे नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त निसार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले तो पति झूठ बोल रहा था। लेकिन, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा तो वह सच बताने लगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • यूपी न्यूज
  • Agra News
  • क्राइम न्यूज
  • आगरा
  • रेप न्यूज