Air India : चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने क्यों लगाया 35 हजार का जुर्माना

Ravi Singh | Jul 01, 2024, 14:29 IST
Air India
चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया पर 35 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही 15 हजार मानसिक उत्पीड़न और केस में खर्च हुए 10 हजार रुपए देना होंगे।

चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया पर 35 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही 15 हजार मानसिक उत्पीड़न और केस में खर्च हुए 10 हजार रुपए देना होंगे। यात्री स्पेन में दोस्त से मिलने जा रहा था, लेकिन यात्री को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकने पर यह कार्रवाई हुई है।



स्पेन जा रहा था यात्री

सेक्टर 22 निवासी अनिल कुमार ने उपभोक्ता आयोग को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई 2022 को अपने दोस्त से मिलने स्पेन जा रहा था। इसके लिए एयर इंडिया का करीब 27 हजार रुपए का टिकट लिया था। पर दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन के दौरान वापसी को टिकट न होने के हवाला देते हुए फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया।



टिकट कैंसिल पर लगा जुर्माना

मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया एयरलाइंस को टिकट के 27 हजार रुपए और टिकट कैंसिल करने पर काटे 9 हजार यानी कुल 35 हजार लौटाने के आदेश दिए हैं।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • AIR INDIA
  • air india news
  • Hindi News
  • जुर्माना ठोंका
  • airplane ticket booking