अजमेर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, सहेली ने करवाई थी आरोपी से मुलाकात

Sandeep Kumar | Jun 03, 2024, 14:46 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-03T144307.012.jpg
अजमेर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी अरेस्ट कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है...

राजस्थान के अजमेर ( Ajmer ) में नाबालिग की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पीड़िता से आरोपी ने इंस्टाग्राम पर जान पहचान की। इसके बाद उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने किश्चयगंज थाने में पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।



अजमेर का रहने वाला है आरोपी इरफान


एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि आरोपी अजमेर का रहने वाला इरफान है। पीड़िता की सहेली ने आरोपी से मुलाकात करवाई और बाद में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक दूसरे के साथ साझा कर लिए। शातिर आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो मंगवा लिए।



धमकी देकर पैसों की करने लगा डिमांड


इसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बात यहीं तक नहीं थी। फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगा। उसने पीड़िता से कई बार रुपए भी ऐंठे। पीड़िता बार-बार ऐसा होने पर परेशान होकर उसने यह पूरी आप बीती अपने पिता को बताई। पीड़िता के पिता ने किश्चयगंज थाने में पूरे मामले को लेकर शिकायत दी।



अन्य आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस


मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। अजमेर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस रैप कांड में अन्य आरोपी भी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • अजमेर
  • नाबालिग से कई बार दुष्कर्म