राहुल गांधी का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- रिजर्वेशन खत्म होगा जब...

Amresh Kushwaha | Sept 10, 2024, 12:35 IST
कांग्रेस खत्म करेगी आरक्षण!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अमेरिका में छात्रों ने बातचीत के दौरान सवाल किया कि देश में आरक्षण कब तक जारी रहेगा। जानें इस सवाल के जवाब में उन्होंने क्या कहा...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी ( Georgetown University ) में छात्रों के साथ बातचीत की। छात्रों से बातचीत में उन्होंने आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने आदिवासियों, दलितों और ओबीसी समुदायों को समाज में उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी पर भी चिंता भी जताई है। छात्रों से वार्ता के सेशन में उन्होंने आरक्षण कब खत्म होने को लेकर बड़ी बात कही है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



अनुकूल समय का कर रहे इंतजार

कांग्रेस ( Congress ) नेता राहुल गांधी ने छात्रों के आरक्षण वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने पर तब विचार करेगी, जब समय अनुकूल होगा, लेकिन अभी देश में ऐसा करने का समय नहीं है।



राहुल गांधी ने आरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों ( Tribal ), दलितों और ओबीसी ( OBC ) समुदायों को समाज में उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, इन समुदायों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि भारत के शीर्ष बिजनेस लीडर में से केवल एक ओबीसी है, जबकि वे देश की 50% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरक्षण एकमात्र समाधान नहीं है, बल्कि अन्य कारण भी है।



शिक्षा प्रणाली, मीडिया पर RSS का कब्जा

चुनाव आयोग ने बीजेपी के अनुसार किया काम

राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना और अन्य मुद्दों ने चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को वित्तीय लाभ था और उन्होंने विपक्ष के बैंक खाते बंद कर दिए। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने बीजेपी ( BJP ) के अनुसार काम किया और यह एक नियंत्रित चुनाव था, न कि स्वतंत्र चुनाव। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी कमजोरियों वाले राज्यों में अलग रणनीति अपनाई और यह चुनाव निष्पक्ष नहीं था।



बीजेपी का डर अब खत्म हो गया - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनावों के बाद से देश की राजनीतिक स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी द्वारा फैलाए गए डर का माहौल अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने एजेंसियों का दबाव डालकर और छोटे व्यवसायों को प्रभावित करके डर फैलाने की कोशिश की, लेकिन अब यह सब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ( Prime Minister Modi ) का 56 इंच का सीना और भगवान से सीधा संबंध जैसे दावे अब इतिहास बन गए हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • Election Commission
  • चुनाव आयोग
  • Reservation
  • आरक्षण
  • जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी
  • Georgetown University