तीन सगी बहनों ने अपने ही कैमरामैन से रचाई शादी, रील बनाते-बनाते हुआ प्यार

thesootr Desk | Jul 23, 2026, 16:08 IST
amroha three sisters marry same man
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी की। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • यूपी के अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से शादी की है।
  • तीनों ने मंदिर में सात फेरे लिए।
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • कुछ हिंदू संगठनों ने इस पर विरोध जताया है।
  • पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

कौन हैं ये तीनों बहनें

हसनपुर के धौरिया गांव की रहने वाली सरोज, सावित्री और संतोष सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर (Social Media Influencer) हैं। तीनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहती हैं। अपनी वीडियो रील्स के चलते उनकी स्थानीय स्तर पर पहचान है। सरोज बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। सावित्री और संतोष ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है।



कैमरामैन के साथ बढ़ी नजदीकियां

श्यामपुरी गांव के रहने वाले विकास उर्फ विक्कू करीब छह महीने से तीनों बहनों के साथ कैमरामैन का काम कर रहे थे। वे वीडियो शूट करने के साथ कंटेंट में अभिनय भी करते थे। इसी दौरान चारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में उन्होंने साथ रहने का फैसला किया।



बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को तीनों बहनों और विकास ने चामुंडा माता मंदिर में वैदिक रीति से विवाह किया। इस शादी में दोनों तरफ के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। (Viral Video) होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया।



तीनों बहनों ने बताई अपनी वजह

तीनों बहनों का कहना है कि वे बचपन से हमेशा साथ रही हैं। शादी के बाद भी वे अलग-अलग घर नहीं जाना चाहती थीं। जब परिवार ने अलग-अलग जगह उनके रिश्ते तय करने की कोशिश की तो उन्होंने एक साथ एक ही युवक से शादी करने का फैसला किया। विकास का कहना है कि वह तीनों की भावनाओं से वाकिफ थे। उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया।



राजा दशरथ का दिया हवाला

वीडियो सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों (Hindu Organisation Protest) ने मंदिर परिसर में हुई इस शादी पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया। विरोध बढ़ने पर तीनों बहनों ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे सभी बालिग हैं।



उन्होंने यह भी कहा कि राजा दशरथ (Raja Dashrath) की भी तीन रानियां थीं। ऐसे में उनके फैसले को गलत क्यों माना जा रहा है। उनका कहना है कि उनका मकसद सिर्फ जीवनभर साथ रहना है।



पुलिस बोली, अभी कोई शिकायत नहीं

हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह असली शादी है या सिर्फ रील बनाई गई है। उनके मुताबिक थाने में अब तक न किसी ने ऐतराज जताया है और न ही तीनों बहनों ने संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।



ये खबरें भी पढ़ें...

महाराष्ट्र में अनोखी शादी: विदाई के साथ दूल्हे ने पूरे गांव को दे दिया करोड़ों का तोहफा



यूपी में हुई अनोखी शादी, दरोगा जी देखते रह गए और प्रेमी ले गया दुल्हन



सिरोंज में हुई 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट दूल्हे की अनोखी शादी



अनोखी शादी: महिला IPS ने IAS अधिकारी से की सादे समारोह में मैरिज



Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • Viral Video
  • फेसबुक
  • यूपी
  • Hindu
  • हिंदू संगठनों
  • social media influencer