अनंत और राधिका की ग्रैंड शादी आज : जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिवसीय समारोह, 3 बजे पहुंचेगी बारात

Deeksha Nandini Mehra | Jul 12, 2024, 09:18 IST
अनंत और राधिका की शादी आज
अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंधेंगे। वरमाला रात 8 बजे और रात 9.30 बजे से सात फेरे और सिंदूर दान की रस्में शुरू होंगी...

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। बारात दोपहर 3 बजे जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म होगी। इसके बाद 'मिलनी' की रस्म होगी। वरमाला रात 8 बजे होगी और रात 9.30 बजे से लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्में शुरू होंगी।



ये गेस्ट पहुंचे मुंबई

शादी में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, इंटरनेशनल मॉडल किम कार्दशियन और सैमसंग के CEO हैन जोंग-ही मुंबई पहुंच गए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंची हैं।



अनंत और राधिका की शादी के गेस्ट

राधिका अनंत की शादी


तीन दिनों तक चलेगा शादी समारोह

यह शादी समारोह तीन दिनों तक चलेगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे, जिनमें देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री भी निमंत्रित किए गए हैं।



राधिका अनंत की शादी


शादी का ड्रेस कोड

  • 12 जुलाई शुभ विवाह --- इंडियन ट्रेडिशनल
  • 13 जुलाई शुभ आशीर्वाद--- इंडियन फॉर्मल
  • 14 जुलाई मंगल उत्सव--- इंडियन चिक

तीन रिसेप्शन होंगे

तीन रिसेप्शन पार्टियों का आयोजन किया गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद वाले फंक्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष राजनेता पहुंच सकते हैं। 14 जुलाई के रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और रिलायंस एवं जियो के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। 15 जुलाई के रिसेप्शन में साधारण लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसे आम जनता के लिए आयोजित किया जा रहा है।



राधिका अनंत की शादी


अनंत और राधिका की शादी में अब तक क्या-क्या हुआ

रोका (29 दिसंबर 2022)

यह सेरेमनी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में हुई।



शादी से लेकर रोका तक, देखें अंबानी परिवार में पिछले कुछ समय में हुए जश्न की तस्वीरें - anant ambani


गोल धना और एंगेजमेंट (19 जनवरी 2023)

मुंबई में गोल धना सेरेमनी हुई। एंटीलिया में अनंत- राधिका की एंगेजमेंट हुई।



अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, यहाँ देंखे तस्वीरें | NewsTrack Hindi 1


दो प्री वेडिंग

प्री-वेडिंग 1 (1-3 मार्च, 2024)

जामनगर में पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। इसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख भाईजान सलमान और आमिर खान समेत हजार गेस्ट पहुंचे। इस सेरेमनी को बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे ग्लोबल पर्सनालिटीज ने भी अटैंड किया था।


इसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया।



Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Photos Mukesh Ambani Nita Ambani Amitabh Bachchan Rajinik


Mukesh Ambani And Nita Ambani Son Anant Ambani looks complete with his Fiance Radhika Merchant - Ra


प्री-वेडिंग- 2 (29 मई से 1 जून 2024)

अनंत राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी यूरोप में क्रूज पर हुई थी। यहां सलमान के साथ शाहरुख खान और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट में कैटी पेरी, बैकस्ट्रीट बॉयज और पिटबुल जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स ने परफॉर्म किया।



सामूहिक विवाह (2 जुलाई 2024)

अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक सामूहिक विवाह करवाया। इस सेरेमनी में मुकेश अंबानी ने अपने खर्च पर जरुरतमंद लोगों की शादी करवाई।



Mehndi radhika merchant


मामेरु सेरेमनी (3 जुलाई 2024)

कपल ने फैमिली मेंबर्स के साथ मिलकर मामेरु सेरेमनी एंजॉय की। मामेरु सेरेमनी का कार्यक्रम एंटीलिया में ही हुआ।



अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका ने मामेरु रस्म में पहने मां के गहने, खास था लहंगा - Radhika


संगीत सेरेमनी (6 जुलाई 2024)

कपल की संगीत सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया।इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान, रणवीर सिंह और रणबीर-आलिया समेत कई सेलेब्स ने स्टेज पर डांस किया। अंबानी परिवार ने भी स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दी।



PHOTOS & VIDEOS: अनंत-राधिका के संगीत में लगा सितारों का मेला, देखिए कौन-कौन पहुंचा?


Anant ambani Radhika merchant Wedding sangeet night ms dhoni stebin ben alia bhatt ranbir attended


हल्दी सेरेमनी (8 जुलाई 2024)

कपल की हल्दी सेरेमनी में उदित नारायण, कुमार सानू और राहुल वैद्य ने परफॉर्म किया। सलमान, जान्हवी, अनन्या और सारा समेत कई सेलेब्स इस फंक्शन में शामिल हुए। यह सेरेमनी एंटीलिया में होस्ट की गई।



Anant-Radhika Haldi: फूलों से सजीं राधिका, अनंत का डैशिंग लुक, हल्दी समारोह की तस्वीरें Anant-Radhi


anant ambani radhika merchant haldi ceremony look groom to be dashing in yellow kurta deer art wais


राधिका के फूलों वाले दुपट्टे पर हर कोई फिदा, डिजाइनर ने खुद बताई कीमत - Anant and radhika wedding r


मेहंदी सेरेमनी (10 जुलाई 2024)

ये सेरेमनी भी हल्दी सेरेमनी की तरह एंटीलिया में होस्ट की गई। मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने ही राधिका को मेहंदी लगाई। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मेहंदी में एन्जॉय करते मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की थी।



Anant Ambani Radhika Merchant के साथ-साथ इन सितारों को भी लगी हल्दी, अनदेखी तस्वीरें आई सामने | Pat


अंबानी परिवार की फैमली फोटो में लाडला डॉगी… क्या है ब्रीड और कितनी है कीमत? – TV9 Bharatvarsh


radhika merchant Mehndi


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Priyanka Chopra
  • Mukesh Ambani
  • Anant Ambani and Radhika Merchant
  • Anant Radhika Wedding
  • अनंत राधिका की शादी