Anantnag Accident : खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

Ravi Singh | Jul 27, 2024, 17:49 IST
Anantnag Accident
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भीषड़ सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भीषड़ सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के डक्सुम इलाके में हुआ है।



जम्मू के किश्तवाड़ से आ रही थी कार

पुलिस का कहना है कि सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी। डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष पुलिसकर्मी शमिल है।



जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है।



बच्चों संग कार में सवार था पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मी इम्तियाज अहमद अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं के साथ कार में सवार थे, तभी किश्तवाड़-अनंतनाग रोड पर अराशान स्थान पर उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वाहन खाई में गिर गया। मृतक इम्तियाज किश्तवाड़ से अपने घर माडवा किश्तवाड़ आ रहा था, जहां वह पुलिस की ड्यूटी पर तैनात था।



परिवार के सदस्यों की हुई पहचान

  • इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, 45 साल
  • अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज़ अहमद राथर निवासी किश्तावर, 40 साल
  • रेशमा पत्नी माजिद अहमद, 40 साल
  • अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, 12 साल
  • अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, 10 साल
  • अबान इम्तियाज़ पुत्री इम्तियाज, 6 साल
  • मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, 16 साल
  • मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, 8 साल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Anantnag Accident
  • अनंतनाग एक्सीडेंट