बेटे की ख्वाहिश सुनकर पैरेंट्स ने कर ली आत्महत्या, जानकर रह जाएंगे दंग
आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। अधेड़ दंपत्ति ने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उनके 24 वर्षीय बेटे ने एक ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी। नांदयाल उप-विभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायुडू (45) और सरस्वती (38) ने अपनी जान दे दी। क्योंकि बेटे सुनील कुमार के पिछले तीन वर्षों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ जुड़ने को लेकर संघर्ष चल रहा था। इसको लेकर दंपत्ति नाराज भी था।
बेटे की ये हरकत बनी आत्महत्या का कारण
ट्रांसजेंडर समुदाय का आर्थिक दबाव
जांच में पता चला कि सुनील कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस राशि की मांग करते हुए माता-पिता को सार्वजनिक रूप से ट्रांसजेंडरों द्वारा अपमानित किया गया था।
महिला से शादी करने को तैयार नहीं था युवक
कुमार तीन साल से एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है। वह किसी महिला से शादी नहीं करने पर अड़ा हुआ था। साथ ही वह ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ रहने पर जोर देता था। जिसके कारण उसके माता-पिता के साथ अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने पहले भी इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसको लेकर उपद्रव भी किया गया था। इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों द्वारा उसके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया था। जिससे दंग आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक