BJP की पांचवीं लिस्ट में जिंदल कुरूक्षेत्र, मंडी से कंगना प्रत्याशी

BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हरियाणा के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है।

Advertisment
author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR

BHOPAL. BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हरियाणा के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। BJP की पांचवीं लिस्ट में झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

जिंदल को मिली कुरुक्षेत्र से टिकट

रविवार, 24 मार्च को कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली। जिंदल ने X पर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी जॉइन करते ही रविवार को आई लिस्ट में कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जिंदल के नाम की घोषणा भी कर दी गई। 

आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की

इधर, पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन कर ली है। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बीजेपी जॉइन कराई। भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं। 

देखिए प्रत्याशियों की सूची...

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

THESOOTR

BJP BJP की पांचवीं लिस्ट