BJP की पांचवीं लिस्ट में जिंदल कुरूक्षेत्र, मंडी से कंगना प्रत्याशी

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2024, 21:31 IST
THESOOTR
BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हरियाणा के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है।

BHOPAL. BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हरियाणा के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। BJP की पांचवीं लिस्ट मेंझारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।



जिंदल को मिली कुरुक्षेत्र से टिकट


रविवार, 24 मार्च को कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली। जिंदल ने X पर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी जॉइन करते ही रविवार को आई लिस्ट में कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जिंदल के नाम की घोषणा भी कर दी गई।



आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की


इधर, पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन कर ली है। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बीजेपी जॉइन कराई। भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं।



देखिए प्रत्याशियों की सूची...


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR


Tags:
  • BJP
  • BJP की पांचवीं लिस्ट