विंडो खुलते ही धड़ाधड़ बिकीं 'डंकी' की टिकट्स, 'सलार' और 'डंकी' की आंशिक अडवांस बुकिंग शुरू

Pooja Kumari | Dec 17, 2023, 24:00 IST
विंडो खुलते ही धड़ाधड़ बिकीं 'डंकी' की टिकट्स, 'सलार' और 'डंकी' की आंशिक अडवांस बुकिंग शुरू
शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार 16 दिसंबर को शुरू हुई।

BHOPAL. शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक पहले दिन इसने एडवांस बुकिंग के जरिए 1 करोड़ 24 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है। राजकुमार हिरानी द्वार निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।



सालार होगी 22 दिसंबर को रिलीज

रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया में पहले दिन 2 हजार 836 हिंदी शोज के लिए डंकी के टोटल 33 हजार 770 टिकट बिके हैं। ‘डंकी’ का क्लैश प्रभास स्टारर ‘सालार’ से होना है। सालार भले ही 22 दिसंबर को रिलीज होगी पर इससे भी डंकी की एडवांस बुकिंग पर फर्क पड़ सकता है।



वहीं नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन डंकी ने 15 हजार टिकट बेचकर 1 करोड़ 74 लाख रुपए ($210K) कमाए हैं।



‘सालार’ ने एडवांस बुकिंग से कमाए 1 करोड़

बता दें कि सालार ने सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के जरिए 1.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हिंदी में इस फिल्म के 67 शोज के 972 टिकट बिके हैं, जिससे इसने 2 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में सालार और डंकी का क्लैश साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। दोनों ही फिल्मों के लीड एक्टर्स शाहरुख और प्रभास की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। Cine hub की एक रिपोर्ट की मानें तो डंकी ने नॉर्थ अमेरिका में जवान को छोड़कर बाकी सभी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



Tags:
  • Advance booking of Dunky
  • Salaar
  • tickets of 'Dunky'
  • Dunky film
  • Dunky will be released on 16th December
  • डंकी
  • सालार की एडवांस बुकिंग
  • 'डंकी' की टिकट्स
  • डंकी फिल्म
  • 16 दिसंबर को रिलीज होगी डंकी