नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

Aman Vaishnav | Apr 12, 2026, 13:04 IST
asha bhoshle rip
दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार आशा भोसले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।



शनिवार को हुई थी एडमिट

शनिवार 11 अप्रैल को ही ये खबर आई थी कि मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी पोती, जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि आशा भोसले को अत्यधिक थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।



5bcc07d9-b06


8e0e9dfd-042


संघर्षों से भरा रहा है आशा भोसले का सफर

आशा भोसले का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 09 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। परिवार पालने के लिए उन्होंने छोटी उम्र में गाना शुरू कर दिया था।



16 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी घर से भागकर की थी। लेकिन वो शादी उनके लिए बहुत दर्दनाक साबित हुई।



प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की। उन्होंने मेहनत की और संगीत की दुनिया में नाम कमाया। उनके बड़े बेटे और बेटी का निधन भी हो चुका है।



आरडी बर्मन के साथ दूसरी पारी

आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री की असली रॉकस्टार हैं। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले के गोआर गांव में हुआ था। आशा जी ने दूसरी शादी मशहूर म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन से की।



जानकारी के अनुसार आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।



साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आशा भोसले 91 साल की उम्र में भी गाने गा रही थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साये से निकलकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।



Asha Bhosle ने कैबरे, गजल, शास्त्रीय संगीत और पॉप हर स्टाइल में आग लगा दी। पिया तू अब तो आजा से लेकर इन आंखों की मस्ती तक, उनकी आवाज का जादू हर जगह चला।



ये खबरें भी पढ़िए...



लोक गायिका ने दिया सीएम मोहन यादव को 'जीजाजी' का सम्मान, नया टाइटल छाया सोशल मीडिया पर



बागेश्वर धाम में भजन गाने के बाद बदली आदिवासी गायक की किस्मत, अब T-Series से मिला ऑफर



गजल गायक जगजीत सिंह ने बेटे की मौत के बाद छोड़ थी इंडस्ट्री



मुसलमान गायक बुलाए जाने पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी



Tags:
  • Asha Bhosle
  • आशा भोसले
  • ब्रीच कैंडी अस्पताल