अशोक चव्हाण ज्वाइन करेंगे BJP, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

CHAKRESH | Feb 12, 2024, 24:00 IST
अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा
Ashok Chavan Quits Congress -कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि जल्द ही दर्जनभर कांग्रेस विधायक भी पाला बदल सकते हैं जो चव्हाण के संपर्क में है।




महाराष्ट्र के बड़े कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण आज दोपहर को BJP ज्वाइन करेंगे। चव्हाण ने कल सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे BJP में जा सकते हैं।



सोमवार को दिया था इस्तीफा- खबर पढ़िए


Ashok Chavan Quits Congress- कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि जल्द ही दर्जनभर कांग्रेस विधायक भी पाला बदल सकते हैं जो चव्हाण के संपर्क में है।


बिहार में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे अपने पत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस ही नहीं बल्कि विधानसभा के सदस्य के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है।


10 से 12 विधायक भी बदल सकते हैं पाला


अशोक चव्हाण ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा। स्पीकर कार्यालय ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कहा जा रहा है कि चाव्हाण बीजेपी से राज्यसभा जा सकते हैं। उनके साथ 10 से 12 विधायक भी पार्टी बदल सकते हैं।



फडणवीस बोले- आगे आगे देखिए


अशोक चव्हाण को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना, लेकिन मैं अभी केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जो नेता जनता से जुड़े हैं वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिये होता है क्या'




जानिए, कौन हैं अशोक चव्हाण


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस का ऐसा चेहरा माने जाते हैं जो हर मुश्किल में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। मोदी लहर होने के बावजूद 2014 में नांदेड़ सीट से उन्होंने कांग्रेस को जीत भी दिलाई थी। अशोक चव्हाण मूलतः औरंगाबाद जिले की पैठण तहसील के रहने वाले हैं, लेकिन उनके पूर्वज नांदेड़ में आकर बसे और तब से वो नांदेडकर कहलाने लगे। उन्हें राजनीतिक विरासत पिता शंकरराव चव्हाण से मिली जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। शंकरराव चव्हाण की ही बदौलत मराठवाड़ा में कांग्रेस मजबूत हुई और सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को कोई यहां से हिला नहीं पाया।


अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक डेढ़ साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उनका नाम आदर्श इमारत घोटाले में आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। वो महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी बनाए गए।



Tags:
  • Ashok Chavan
  • Ashok Chavan Quits Congress
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण
  • अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा